{"_id":"68214d3531c9708ef00eb839","slug":"woman-killed-another-injured-after-lightning-strike-in-udaipur-udaipur-news-c-1-1-noi1399-2935811-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur News: उदयपुर में आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत, एक घायल; घटनास्थल पर पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur News: उदयपुर में आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत, एक घायल; घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
Mon, 12 May 2025 02:57 PM IST
उदयपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: उदयपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 02:57 PM IST
सार
Udaipur: घटना के बाद खेतों में काम कर रहे लोगों ने शोर सुनकर मौके पर पहुंचकर मदद की। टमुबाई को तुरंत वल्लभनगर सैटेलाइट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायल कंकुबाई को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
महिला की मौत
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
उदयपुर में अकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हुई है। जिले के वल्लभनगर क्षेत्र के तारावट गांव में रविवार शाम जब दो महिलाएं खेत में बकरियां चराने गई थी, तभी उनपर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
जानकारी के अनुसार, टमुबाई (44), पत्नी लोगर गाड़री और कंकुबाई (50), पत्नी भाना गाड़री सुबह खेतों में बकरियां चरा रही थीं। इसी दौरान तेज बारिश शुरू हो गई। दोनों महिलाएं पास ही स्थित रामचंद्र नाई के खेत में एक पेड़ के नीचे बकरियों को लेकर पहुंचीं, तभी तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी और टमुबाई की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पास खड़ी कंकुबाई झुलसकर घायल हो गई।
पढ़ें: परीक्षा देकर लौट रही नाबालिग का अपहरण, पुलिस ने आरोपी को मध्यप्रदेश से किया गिरफ्तार
विज्ञापन
हादसे में तीन बकरियों की भी जान चली गई। घटना के बाद खेतों में काम कर रहे लोगों ने शोर सुनकर मौके पर पहुंचकर मदद की। टमुबाई को तुरंत वल्लभनगर सैटेलाइट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायल कंकुबाई को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गौरतलब है कि टमुबाई बीपीएल परिवार से थी। घटना की खबर मिलते ही गांव के सरपंच भेरूलाल गुर्जर और पूर्व सरपंच भेरूलाल जाट सहित कई लोग अस्पताल पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।