फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Udaipur: Student Drowns in Pichola Lake After Getting Trapped in Aquatic Grass, Civil Defense Recovers Body

Udaipur News: पिछोला झील में तैरने उतरा छात्र जलीय घास में फंसकर डूबा, सिविल डिफेंस की टीम ने निकाला शव

Sun, 02 Mar 2025 12:57 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 02 Mar 2025 12:57 PM IST
सार

पिछोला झील में आज सुबह सिंघानिया यूनिवर्सिटी के एक छात्र की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार तीन दोस्त यहां घूमने आए थे, जिनमें से एक को तैरना आता था और वह झील में उतर गया और जलीय घास में फंसकर डूब गया। सूचना पर घंटाघर थाना पुलिस और सिविल डिफेन्स की टीमें मौके पर पहुंचीं और शव को एमबी हॉस्पिटल की मोर्चरी मे रखवाया।

विज्ञापन
Udaipur: Student Drowns in Pichola Lake After Getting Trapped in Aquatic Grass, Civil Defense Recovers Body
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर की प्रसिद्ध पिछोला झील में रविवार सुबह घूमने आए एक कॉलेज छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक सिंघानिया यूनिवर्सिटी का छात्र था, जो अपने दो दोस्तों के साथ उदयपुर घूमने आया था। हादसा तब हुआ जब तीन में से एक छात्र, जिसे तैरना आता था, झील में नहाने के लिए उतर गया। झील के बीच में पहुंचने पर वह जलीय घास में फंस गया और डूब गया।

विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सिंघानिया यूनिवर्सिटी के तीन छात्र रविवार सुबह उदयपुर के पिछोला झील घूमने पहुंचे थे। मौके पर मौजूद मृतक के साथी ने बताया कि वे सिंघानिया यूनिवर्सिटी के छात्र हैं और यहां किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे। हादसे की जानकारी देते हुए उसने बताया कि आज जब पिछोला की तरफ घूमने आए तो मृतक ने कहा कि उसे तैरना आता है और वह नहाने के लिए झील में उतर गया। मृतक के साथ उसके दो अन्य साथी भी थे, जो पानी मे नहीं उतरे। मृतक तैरता हुआ किनारे से थोड़ा आगे की ओर गया और जलीय घास मे फंसने से डूब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद मृतक के अन्य साथियों ने देखा कि वो वापस बाहर नहीं आया है तो उन्हें डूबने की आशंका हुई। फिर घंटाघर थाना पुलिस और सिविल डिफेन्स की टीमों को सूचना दी। पुलिस और सिविल डिफेन्स ने त्वरित प्रभाव से सर्च ऑपरेशन शुरू किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद मृतक के शव को बाहर निकाला, जो जलीय घास में फंसा हुआ था। 

मृतक के साथियों ने बताया कि वह आंध्रप्रदेश का रहने वाला है और यहां कॉलेज का कार्यक्रम अटेंड करने आया था। पुलिस ने शव को मोर्चरी मे रखवाकर परिजनों को सूचना दी है। परिजनों के उदयपुर आने पर पोस्टमार्टम के बाद शव उनके सुपुर्द किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed