फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Udaipur News: Udaipur to Jammu Summer Special Garib Rath train will run from April 25

Udaipur News: सुलभ होंगे माता वैष्णोदेवी के दर्शन, उदयपुर से जम्मू समर स्पेशल गरीब रथ ट्रेन 25 अप्रैल से

Fri, 12 Apr 2024 10:16 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 12 Apr 2024 10:16 PM IST
सार

ये ट्रेन साप्ताहिक होगी, जिसमें सभी कोच थर्ड एसी श्रेणी के होंगे। गरीब रथ ट्रेन चंदेरिया, भीलवाड़ा, अजमेर, जयपुर, अलवर, हिसार, लुधियाना, जलंधर, पठानकोट स्टेशनों पर ठहराव होगा।

विज्ञापन
Udaipur News: Udaipur to Jammu Summer Special Garib Rath train will run from April 25
उदयपुर से जम्मू समर स्पेशल गरीब रथ ट्रेन चलेगी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मेवाड़ के धार्मिक पर्यटकों को माता वैष्णोदेवी के दर्शन सुलभ कराने के लिए रेल विभाग ने 25 अप्रैल से गरीब रथ समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय किया है। ये ट्रेन साप्ताहिक होगी, जिसमें सभी कोच थर्ड एसी श्रेणी के होंगे। ट्रेन जम्मू से उदयपुर 10 ट्रिप और उदयपुर से जम्मू भी 10 ट्रिप करेगी। 

विज्ञापन


उत्तर पश्चिम रेलवे अजमेर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक चौहान ने बताया कि गरीब रथ ट्रेन संख्या 04656 जम्मू कैन्ट से 25 अप्रैल गुरुवार को तड़के 5 बजकर 20 मिनट पर रवाना होगी जो अगले दिन शुक्रवार सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर उदयपुर आएगी। 
विज्ञापन


इसी प्रकार से ट्रेन संख्या 04655 उदयपुर सिटी से 26 अप्रैल शुक्रवार दोपहर 13 बजकर 15 मिनट पर चलेगी, जो अगले दिन शनिवार को दोपहर 15 बजकर 10 मिनट पर जम्मू पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गरीब रथ ट्रेन चंदेरिया, भीलवाड़ा, अजमेर, जयपुर, अलवर, हिसार, लुधियाना, जलंधर, पठानकोट स्टेशनों पर ठहराव होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed