फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Udaipur News: The hotel owner who beat the waiter has not been arrested yet, Kalal Samaj staged a protest

Udaipur News: वेटर की पिटाई करने वाले आरोपी होटल मालिक की अब तक नहीं हुई गिरफ्तारी, कलाल समाज ने धरना दिया

Tue, 21 May 2024 09:56 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 21 May 2024 09:56 AM IST
सार

दो दिन की छुट्टी मांगने पर वेटर की जानलेवा पिटाई करने के आरोपी होटल मालिक की गिरफ्तारी को लेकर कलाल समाज ने बिछीवाड़ा थाने पर धरना दिया। ध्यान रहे कि शुक्रवार को दो दिन की छुट्टी मांगने पर आरोपी ने बुरी तरह वेटर की पिटाई कर दी थी जिससे उसका पेशाब आना बंद हो गया था।

विज्ञापन
Udaipur News: The hotel owner who beat the waiter has not been arrested yet, Kalal Samaj staged a protest
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उदयपुर में बिछीवाड़ा के पास हाईवे पर स्थित नीलगिरी होटल के वेटर की बेरहमी से पिटाई करने के आरोपी होटल मालिक सन्नी अरोड़ा पंजाबी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर खेरवाड़ा और बिछीवाड़ा कलाल समाज के लोगों ने सोमवार सुबह पुलिस थाने के बाहर धरना प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार दिन में वेटर किशन कलाल ने सामाजिक कार्यक्रम में शरीक होने के लिए होटल मालिक सन्नी पंजाबी से दो दिन की छुट्टी मांगी थी लेकिन सन्नी ने उसे छुट्टी देने से मना करते हुए जातिगत गालियां दीं, जिस पर किशन ने ऐतराज किया तो सन्नी ने उसकी जोरदार धुनाई कर दी थी और रात भर भूखा-प्यासा एक कोठरी में बंद रखा। परिजनों के मुताबिक होटल मालिक सन्नी ने किशन के पेट में लातें मारी थीं, जिससे उसका पेशाब बंद हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed