फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Udaipur News: Student leader commits suicide by hanging, police busy in finding out the reasons

Udaipur News : कॉमर्स कॉलेज के महासचिव ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

Wed, 04 Dec 2024 04:41 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 04 Dec 2024 04:41 PM IST
सार

जिले के सवीना थाना क्षेत्र में एक छात्र नेता ने कल देर शाम गले में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। घटना के समय परिजन घर में मौजूद नहीं थे। बहरहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
Udaipur News: Student leader commits suicide by hanging, police busy in finding out the reasons
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के संघटक कॉमर्स कॉलेज के महासचिव  विश्वजीत सिंह शक्तावत ने कल शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मृतक छात्र नेता के परिजन घटना के समय शहर में ही अपने रिश्तेदार के यहां पर मिलने गए हुए थे। देर शाम को जब परिजन वापस आए तो मकान का गेट अंदर से बंद मिला। काफी खटखटाने के बाद भी अंदर से जबाव नहीं मिलने पर जब गेट तोड़कर अंदर गए तो कमरे में विश्वजीत का शव मिला। परिजनों शव को नीचे उतारकर तुरंत निजी हॉस्पिटल में लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस को मृतक के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिल पाया है, इसलिए आत्महत्या किस कारण से की गई इसका पता नहीं लग पाया है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed