{"_id":"66b58602abe914fa500baf85","slug":"udaipur-news-man-arrested-for-pushing-a-minor-in-front-of-train-for-not-befriending-him-on-friendship-day-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur News: फ्रेंडशिप-डे पर बालिका ने ठुकराया दोस्ती का प्रस्ताव, तैश में आए युवक ने ट्रेन के आगे धकेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur News: फ्रेंडशिप-डे पर बालिका ने ठुकराया दोस्ती का प्रस्ताव, तैश में आए युवक ने ट्रेन के आगे धकेला
Fri, 09 Aug 2024 08:29 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 09 Aug 2024 08:29 AM IST
सार
रेलवे ट्रैक पर बालिका का शव मिलने के बाद परिजनों पहचान की तो मामला स्पष्ट हुआ। पुलिस ने हत्या के आरोप में शौरवीर सिंह पुत्र रामसिंह निवासी कुण्डीवाड़ा देबारी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
ट्रेन के आगे धकेलकर युवती की हत्या।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उदयुपर में फ्रेंडशिप डे पर दोस्ती का प्रस्ताव ठुकराने पर 15 वर्षीय लड़की को ट्रेन के सामने धक्का देकर मारने का मामला समाने आया है। उदयपुर के प्रतापनगर थाना पुलिस ने बालिका की हत्या के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राम सिंह के पुत्र शौरवीर सिंह निवासी कुण्डीवाड़ा देबारी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
थानाधिकारी भरत योगी ने बताया कि शूरवीर सिंह, निवासी कुण्डीवाड़ा देबारी, ने बालिका को ट्रेन के सामने धक्का देकर हत्या करने की बात स्वीकार की है।
पुलिस के अनुसार आरोपी बालिका पर दोस्ती करने का दबाव बना रहा था, लेकिन वो राजी नहीं थी। आरोपी दोस्ती के लगातार जिद पर अड़ा था। ऐसे में आरोपी ने उसे धोखे से मिलने के बहाने झरनों की सराय, देबारी स्थित रेलवे ट्रैक पर बुलाया। वहां एक बार फिर उसने बालिका के सामने दोस्ती का प्रस्ताव रखा। इस बार भी बालिका ने मना कर दिया। ऐसे आरोपी ने तैश में आकर ट्रेन के सामने उसे धक्का दे दिया।
विज्ञापन
थानाधिकारी भरत योगी ने बताया कि परिजनों ने 2 अगस्त 2024 को बालिका की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों ने रिपोर्ट में बताया कि उनकी 15 साल की बेटी कम्प्यूटर की क्लास लेने के लिए निकली थी, वापस घर नहीं आई। इसके बाद इसके बाद पुलिस ने बालिका की तलाश शुरू की। इस दौरान सूचना मिली कि रेलवे ट्रैक पर एक लड़की का शव पड़ा है। इस पुलिस टीम मौके पर पहुंची। लड़की के परिवार के सदस्यों को भी बुलाया। परिजनों ने जब शव की पहचान की तो मामला स्पष्ट हो गया कि वह उनकी ही बेटी है। इसके बाद पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन