{"_id":"66828c596c05c49a54007eb3","slug":"udaipur-news-jaisamand-wildlife-sanctuary-closed-for-3-months-tourists-will-be-able-to-come-from-october-1-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur News: तीन महीने के लिए जयसमंद वन्य जीव अभयारण्य पर लगा ताला, 1 अक्टूबर से फिर आ सकेंगे टूरिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur News: तीन महीने के लिए जयसमंद वन्य जीव अभयारण्य पर लगा ताला, 1 अक्टूबर से फिर आ सकेंगे टूरिस्ट
Mon, 01 Jul 2024 04:30 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 01 Jul 2024 04:30 PM IST
सार
उदयपुर से 45 किमी दूर स्थित जयसमंद वन्य जीव अभयारण्य वर्षाकाल के दौरान तीन महीने के लिए बंद कर दिया गया है। यहां स्थित जयसमंद झील, रुठी रानी का महल और हवा महल इस दौरान पर्यटकों के लिए चालू रहेंगे।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर से 45 किलोमीटर दूर स्थित जयसमंद वन्य जीव अभ्यारण्य को वर्षाकाल में 1 जुलाई से तीन माह तक बंद कर दिया गया है। अब यह अभयारण्य पर्यटकों के भ्रमण के लिए 1 अक्टूबर को खोला जाएगा।
विज्ञापन
वन विभाग के वाइल्ड लाइफ अधिकारियों ने पीलादर स्थित सेंचुरी गेट पर ताले लगवा दिए हैं लेकिन जयसमंद झील, रुठी रानी का महल और हवामहल देखने पर प्रतिबंध नहीं है। वन विभाग ने जयसमंद झील के ओवरफ्लो, भैंसों का नामला और पुरोहितों का नामला की तरफ पर्यटकों को जाने से मना किया है। इसकी वजह है कि 14650 एमसीएफटी जल भराव क्षमता की इस झील के ओवरफ्लो से जल की निकासी ग्रेविटी से होती है। पानी का डिस्चार्ज बहुत तेज गति से होता है, जिसमें अनजान पर्यटक दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन