फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Udaipur News Deadly attack on marble businessman in broad daylight

Udaipur News: दिनदहाड़े मार्बल व्यवसायी पर जानलेवा हमला, कार को टक्कर मारकर डंडे सरियों से पीटा

Wed, 24 Apr 2024 06:11 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 24 Apr 2024 06:11 PM IST
सार

उदयपुर मार्बल प्रोसेसर एसोसिएशन के अध्यक्ष कपिल सुराणा पर बुधवार को कुछ बदमाशों ने दिनदहाड़े हमला कर दिया। उनके शरीर पर चोट लगी है। आसपास लोगों की मदद से उन्हें तुरंत निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
Udaipur News Deadly attack on marble businessman in broad daylight
घायल व्यवसायी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उदयपुर में मार्बल प्रोसेसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं शहर के जाने माने मार्बल व्यवसायी पर बुधवार दोपहर कुछ गुंडों ने जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में उनका सिर फट गया और पसलियों में चोटें आई हैं। 

विज्ञापन


उदयपुर मार्बल प्रोसेसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कपिल पुत्र महेंद्र सुराणा पर जानलेवा हमला दोपहर एक बजे शहर के भुवाणा सर्किल के पास स्थित पेट्रोल पंप के बाहर हुआ। सुराणा अपनी फर्म नाकोड़ा मार्बल से शहर की तरफ आ रहे थे। कार वे खुद चला रहे थे। बताया गया है कि कुछ लोगों ने फर्म से बाहर निकलते ही उनकी कार के पीछे अपनी कार लगा दी थी। भुवाणा पेट्रोल पंप के बाहर  बदमाशों ने अपनी कर से सुराणा की कार को जान बूझकर टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन


सुराणा के गाड़ी रोकते ही चार पांच बदमाश अपनी गाड़ी से उतर कर आए व सुराणा पर लोहे के सरियों से कई वार कर दिए। सुराणा को कार की ड्राइविंग सीट पर बेहोश हालत में छोड़ कर घटना स्थल से भाग छुटे। वारदात की सूचना मिलने पर सुखेर थाना पुलिस घटनास्थल और अस्पताल पहुंची। गम्भीर हालत में कपिल सुराणा को पारस हेल्थ हॉस्पिटल ले जाया गया। वारदात का पता चलने पर शहर के कई व्यापारी, मित्र, रिश्तेदार अस्पताल पहुंचे। चर्चा है कि कपिल सुराणा पर जानलेवा हमले की वजह जमीन विवाद हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed