{"_id":"673ede6bf11a60a80d07dec8","slug":"udaipur-news-dead-body-of-young-man-found-after-jumping-into-pond-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur News: तालाब में कूद युवक का पांचवें दिन शव मिला, पुलिस को देखकर लगाई थी छलांग, जानें क्या है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur News: तालाब में कूद युवक का पांचवें दिन शव मिला, पुलिस को देखकर लगाई थी छलांग, जानें क्या है मामला
Thu, 21 Nov 2024 12:46 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 21 Nov 2024 12:46 PM IST
सार
युवक मानसिक रूप से असंतुलित था, जिसके चलते उसने तालाब में छलांग लगाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
युवक का शव पांच दिन बाद बरामद।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उदयपुर जिले के सायरा थाना क्षेत्र में पुलिस को देखकर तालाब में छलांग लगाने वाले युवक का शव पांचवें दिन अलसुबह बरामद कर लिया गया। एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीम पिछले चार दिनों से युवक की तलाश में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पांच दिन पहले मेड़ी का मथरा निवासी खेम सिंह (32) पिता पृथ्वी सिंह सायरा थाना क्षेत्र के पुनावली गांव में लोगों को डराने-धमकाने और शांति भंग करने की घटना में शामिल था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सायरा पुलिस को दी। पुलिस गांव पहुंची तो युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पीछा करने पर उसने डरकर पास के तालाब में छलांग लगा दी, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
स्थानीय प्रयास रहे असफल
घटना के बाद पुलिस और ग्रामीणों ने पहले और दूसरे दिन स्थानीय स्तर पर तालाब में युवक को खोजने की कोशिश की, लेकिन वे नाकाम रहे। इसके बाद सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। दोनों टीमों ने कड़ी मशक्कत की, लेकिन शव का कोई सुराग नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
बुधवार को खाली किया गया तालाब
युवक का शव न मिलने पर प्रशासन और पुलिस ने तालाब का पानी खाली करने का निर्णय लिया। बुधवार सुबह तालाब की पाल तोड़कर पानी निकाला गया। हालांकि, बुधवार शाम तक शव नहीं मिला। गुरुवार सुबह करीब 8 बजे सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की टीम ने युवक का शव बरामद कर लिया। शव को सायरा थाना पुलिस को सौंप दिया गया है।
मानसिक रूप से असंतुलित था युवक
बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से असंतुलित था, जिसके चलते उसने तालाब में छलांग लगाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।