Udaipur: झीलों की नगरी में निवेश के प्रस्ताव; खनन, पर्यटन और औद्योगिक क्षेत्रों में निवेशकों ने दिखाई रुचि
जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र के महाप्रबंधक शैलेंद्र शर्मा के अनुसार, 22 अक्टूबर 2024 को होटल रेडिसन ब्लू में आयोजित होने वाले समिट में एमओयू किए जाएंगे। निवेशकों को सरकार की योजनाओं के तहत हैंड होल्डिंग सपोर्ट दिया जाएगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान को देश का अग्रणी राज्य बनाने निवेशकों को प्रोत्साहित करने की पहल राइजिंग राजस्थान इन्वेस्ट के तहत उदयपुर जिले में 120 निवेशकों ने 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। पर्यटन की दृष्टि से विश्व के अग्रणी शहरों में शुमार उदयपुर जिले में तेजी से औद्योगिक विकास भी हो रहा है। राइजिंग राजस्थान समिट को लेकर देश-विदेश के इन्वेस्टर्स ने उदयपुर जिले में खनन और पर्यटन के क्षेत्र में निवेश को लेकर अधिक रुझान दिखाया है। इसके अलावा होटल-रिसार्ट, मिनरल सहित अन्य औद्योगिक इकाईयों को लेकर भी निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो रहे हैं।
15 हजार करोड़ के निवेश की संभावना
जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र उदयपुर के महाप्रबंधक शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि राइजिंग राजस्थान समिट को जिला कलेक्टर श्री अरविन्द पोसवाल के निर्देशन में इन्वेस्टर्स से संपर्क कर प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिला कलेक्टर ने भी निवेशकों के साथ बैठक कर उदयपुर में विभिन्न क्षेत्रों में निवेश प्रस्तावों को लेकर प्रोत्साहित किया। शर्मा ने बताया कि समिट के तहत प्रदेश और जिला स्तर दो प्लेटफार्म पर निवेश प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। इसके तहत जिला स्तर पर अब तक 65 निवेशकों तथा प्रदेश स्तर पर 45 निवेशकों ने उदयपुर में निवेश के लिए रुचि दिखाते हुए कुल 15 हजार करोड़ रुपये के प्रस्ताव प्रस्तुत किए हैं।
हैंड होल्डिंग सपोर्ट प्रदान किया जाएगा
शर्मा ने बताया कि उदयपुर में जिला स्तरीय राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टर्स समिट आगामी 22 अक्टूबर 2024 को होटल रेडिसन ब्लू में आयोजित होगी। इसमें निवेश प्रस्ताव को लेकर एमओयू किए जाएंगे। शर्मा ने बताया कि समिट के तहत एमओयू करने वाले निवेशकों को संबंधित विभागों द्वारा प्राथमिकता के आधार पर सरकार की योजनाओं का लाभ देते हुए हैंड होल्डिंग सपोर्ट प्रदान किया जाएगा। शर्मा ने बताया कि उदयपुर जिले में निवेश के इच्छुक उद्यमी अपने प्रस्ताव जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र उदयपुर कार्यालय के ई-मेल आईडी डीआईसीउदयपुर एड राजस्थान ऑट जीओवी डॉट इन पर प्रेषित कर सकते हैं। व्यक्तिशः भी कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए भी जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र तथा उदयपुर रीको कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
विकास को लगेंगे पंख, रोजगार के बढ़ेंगे अवसर
राइजिंग राजस्थान समिट के तहत उदयपुर में सैकड़ों नई इकाईयां के लिए एमओयू होंगे। नई औद्योगिक इकाईयों की स्थापना से जिले में आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी। वहीं हजारों स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी खुलेंगे।