{"_id":"66755f06977b90807302a49c","slug":"udaipur-news-bjp-worker-shared-erotic-videos-in-whatsapp-group-rajasthan-yoga-day-2024-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur: इधर लोग योग कर रहे, उधर BJP के कार्यकर्ता व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर की गई पोर्न फिल्में, महिलाएं नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur: इधर लोग योग कर रहे, उधर BJP के कार्यकर्ता व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर की गई पोर्न फिल्में, महिलाएं नाराज
Fri, 21 Jun 2024 04:37 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 21 Jun 2024 04:37 PM IST
सार
मावली बीजेपी कार्यकर्ता व्हाट्सएप ग्रुप में 38 महिलाएं भी मेंबर हैं। विधायक और सांसद भी इस ग्रुप के मेम्बर्स हैं। आम नागरिकों का मानना है, बीजेपी की बदनामी से बचने के लिए पार्टी के नेता मामले को रफा- दफा करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
योग करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उदयपुर जिले में आज यानी योग दिवस के दिन शुक्रवार सुबह जब अनगिनत लोग योग, प्राणायाम, मेडिटेशन की विधाएं सीख रहे थे। उसी दौरान किसी समाजकंटक ने भारतीय जनता पार्टी मावली मंडल कार्यकर्ता व्हाट्सएप ग्रुप में लड़कियों के नग्न चित्र डालकर सनसनी फैला दी।
विज्ञापन
स्वीट बेबी नाम से पोर्न फिल्मों की कटिंग्स पोस्ट की गई, जिसमें युवतियों को निर्वस्त्र अवस्था में पेश किया गया। इन नजारों को देखकर भाजपा की महिला कार्यकर्ताएं आपे से बाहर हो गईं। उन्होंने तत्काल ग्रुप एडमिन को फोन कर आपत्तिजनक चित्रों को हटाने और नग्न फोटो ग्रुप में डाउनलोड करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन
देबारी निवासी शकुंतला व्यास व बिछड़ी निवासी रागिनी रंजन काबरा ने भाजपा देहात जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान और देहात जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष ऋतु अग्रवाल को फोन कर आपत्ति जताई कि एडमिन को कहने के एक घंटे बाद भी अश्लील फ़ोटो डालने वाले के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। एक घंटे बाद भी नग्न चित्र भाजपा ग्रुप से नहीं हटे। भाजपा देहात महासचिव वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने भी इस प्रकार की गैर सामाजिक गतिविधि पर अफसोस जताया।
विज्ञापन
सोलंकी ने कहा कि ऐसे समाजकंटक के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। मिली जानकारी अनुसार, मावली भाजपा ग्रुप में 38 महिलाएं भी मेंबर हैं। विधायक, सांसद भी इस ग्रुप के मेम्बर्स हैं। आम नागरिकों का मानना है कि भाजपा की बदनामी से बचने के लिए पार्टी के नेता मामले को रफा दफा करने का प्रयास कर रहे हैं।