फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Udaipur News: Accident again on Udaipur-Pindwara highway, uncontrolled trailer hits tourist bus, one dead

Udaipur News: उदयपुर-पिंडवाड़ा हाईवे पर फिर हुआ हादसा, अनियंत्रित ट्रेलर ने टूरिस्ट बस को मारी टक्कर, एक की मौत

Sat, 04 Jan 2025 06:51 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 04 Jan 2025 06:51 PM IST
सार

उदयपुर-पिंडवाड़ा हाईवे पर हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार को जहां ट्रेलर ने एक टेम्पो को अपनी चपेट में ले लिया था, वहीं अब शनिवार को एक ट्रेलर ने मिनी टूरिस्ट बस को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवती की मौत हो गई है।

विज्ञापन
Udaipur News: Accident again on Udaipur-Pindwara highway, uncontrolled trailer hits tourist bus, one dead
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जिले के गोगुंदा के पास खोखरिया नाल के समीप आज एक और हादसा हो गया, जहां तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को चपेट में लेते हुए मिनी टूरिस्ट बस को टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार एक युवती की मौत हो गई, वहीं बस में सवार अन्य यात्री फंस गए, जिन्हें बाद में ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया। हादसे में बस में सवार अन्य सवारियों को भी चोटें आई हैं। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि हादसे में उदयपुर की तरफ से पिंडवाड़ा की ओर जा रहे ट्रेलर ने ढलान में सामने आए बाइक सवार को चपेट में लिया और आगे सड़क किनारे खड़ी टूरिस्ट बस से टकरा गया, जिससे बस में सवार एक युवती की मौत हो गई।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इसी गोगुंदा-भीलवाड़ा हाईवे पर शुक्रवार को ट्रेलर ने एक सवारी टेंपो को अपनी चपेट में ले लिया था, जिसमें चार महिलाओं सहित पांच लोगों की जान चली गई थी। ढलान वाला रास्ता होने के कारण यहां आए दिन हादसे होना आम हो गया है लेकिन इन पर नियंत्रण के लिए प्रशासन की ओर से अब तक कोई प्रयास नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed