फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Udaipur News: A watchman was killed by throwing stones in a dispute over a torch

Udaipur News: टॉर्च को लेकर हुए विवाद में पत्थर मारकर की थी चौकीदार की हत्या, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

Tue, 11 Feb 2025 04:52 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 11 Feb 2025 04:52 PM IST
सार

घटना 5 फरवरी की रात हुई थी, जब बीएसएनएल फाइबर वायरिंग के कार्य के दौरान टॉर्च मांगने को लेकर विवाद हुआ और आरोपियों कमलेश भावसार उर्फ अजीत व श्यामलाल ने पत्थर से वार कर चौकीदार की हत्या कर दी। पुलिस ने 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालने और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Udaipur News: A watchman was killed by throwing stones in a dispute over a torch
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उदयपुर जिले के थाना प्रतापनगर क्षेत्र के मादड़ी इंडस्ट्रियल एरिया में पांच फरवरी की रात चौकीदार की सिर पर पत्थर से वारकर निर्मम हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। मामले पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कमलेश भावसार उर्फ अजीत पुत्र कैलाश चन्द्र निवासी युआईटी कॉलोनी थाना प्रताप नगर एवं श्याम लाल पुत्र पुनालाल निवासी गोखर मगरी थाना सविना जिला उदयपुर हाल युआईटी कॉलोनी, मादडी थाना प्रताप नगर हैं।

विज्ञापन


उदयपुर एसपी योगेश गोयल ने बताया कि 6 फरवरी की सुबह मादड़ी इंडस्ट्रियल एरिया में नवनीत मोटर्स, कार शोरूम के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना पर एसएचओ प्रताप नगर राजेन्द्र सिंह मय टीम के तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे। वहां एक अज्ञात व्यक्ति की लाश पड़ी मिली, जिसकी किसी अज्ञात व्यक्ति ने पत्थर मारकर हत्या कर दी थी। फोरेंसिक टीम बुलाकर मौका मुआयना कराया गया। शव को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए एमबीजी उदयपुर के मुर्दाघर में रखवा दिया गया।
विज्ञापन


मृतक के भाई बसंती लाल ने शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में अज्ञात व्यक्तियों पत्थर मारकर हत्या करने का आरोप लगाया गया। शिकायत  पर प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान शुरू किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी गोयल द्वारा घटना का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा व सीओ छगन पुरोहित के सुपरविजन एवं प्रोबेशनर आईपीएस माधव उपाध्याय व एसएचओ राजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में थाना प्रतापनगर से अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा आरोपियों का पता लगाने के लिए घटनास्थल के आस-पास 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को चेक किया। 

इसके साथ ही अन्य इलेक्ट्रोनिक माध्यम और आसूचना के सहयोग से गोपनीय सूचना एकत्रित की गई। टीमों के रात-दिन के अथक प्रयासों से अनुसधान में पाया गया की घटना की रात बीएसएनएल कंपनी में कॉन्ट्रेक्ट पर फाइबर वायरिंग का काम करने वाले श्यामलाल एवं कमलेश भावसार उर्फ अजीत की गतिविधि संदिग्ध हैं। इस पर दोनों से पूछताछ कि तो इन्होंने बताया कि वायरिंग रिपेयरिंग के काम के दौरान चौकीदार लादु लाल से टॉर्च मांगने की बात को लेकर गाली गलौच हो गई थी।


गुस्से में आकर आरोपी श्यामलाल एवं कमलेश भावसार उर्फ अजीत ने पास पडे़ पत्थरों के ढेर से पत्थर उठा चौकीदार लादुलाल के सिर पर मारकर उसकी हत्या कर दी। दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed