{"_id":"674024952b249f02eb03f8e7","slug":"udaipur-news-a-car-going-on-the-wrong-side-collided-with-a-trolley-5-youth-died-in-a-head-on-collision-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur News : रॉन्ग साइड जा रही कार ट्रॉले से टकराई, आमने-सामने की भिड़ंत में पांच युवकों की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur News : रॉन्ग साइड जा रही कार ट्रॉले से टकराई, आमने-सामने की भिड़ंत में पांच युवकों की दर्दनाक मौत
Fri, 22 Nov 2024 11:58 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 22 Nov 2024 11:58 AM IST
सार
कल देर रात जिले के अंबेरी से देबारी की तरफ रॉन्ग साइड जा रही कार को सामने से आ रहे ट्रॉले ने टक्कर मार दी, जिससे कार बुरी तरह पिचक गई और उसमें सवार पांचों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उदयपुर के सुखेर थाना क्षेत्र के अंबेरी में गुरुवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। रात करीब 12 बजे अंबेरी से देबारी की तरफ रॉन्ग साइड में जा रही कार को ट्रॉले ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार 5 युवकों की मौत हो गई। मृतकों में हेड कांस्टेबल का बेटा भी शामिल है। एक मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने ट्रॉले को कब्जे में ले लिया है। ये अंबेरी से रॉन्ग साइड में देबारी की तरफ जा रहे थे। तभी स्कोडा शोरूम से आगे अचानक सामने से आ रहे ट्रॉले से टकराकर यह दर्दनाक हादसा हो गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि ढलान होने की वजह से ट्रॉले रफ्तार में था। ड्राइवर ने कार को बचाने का प्रयास भी किया लेकिन उसे जगह नहीं मिल पाई और वह कार से जा भिड़ा। आमने-सामने से हुई इस टक्कर में कार बुरी तरह पिचक गई और इसमें सवार सभी युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सूचना पर सुखेर थाने से पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा और लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला। सभी शवों को एमबी हॉस्पिटल मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन