{"_id":"66ba09e80f676b1c7c0d7261","slug":"udaipur-news-a-12-feet-long-python-was-found-in-a-house-in-modiwasa-village-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur News: मोडीवासा गांव के एक घर में निकला 12 फीट लंबा अजगर, वन विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur News: मोडीवासा गांव के एक घर में निकला 12 फीट लंबा अजगर, वन विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
Mon, 12 Aug 2024 06:41 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 12 Aug 2024 06:41 PM IST
सार
अजगर को देखते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। वन विभाग के अधिकारियों ने गांव वालों की सहायता से अजगर का रेस्क्यू किया और सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन
अजगर को पकड़ती विभाग की टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उदयपुर जिले के खेरवाड़ा उपखंड के मोडीवासा गांव में आदिवासी परिवार के कृष्ण कुमार के घर के आंगन में अचानक 12 फीट लंबा अजगर आ गया। अजगर को देखते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने वनपाल बहादुरलाल मीणा को फोन पर जानकारी दी। जिस पर क्षेत्रीय वन अधिकारी नरपत सिंह राठौड़ के निर्देशन में पहाड़ा स्टाफ के वालजी, नानजी वहां पहुंचे और गांव वालों की सहायता से अजगर का रेस्क्यू किया। वन कर्मियों ने अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के मौसम के चलते इन दिनों में अक्सर वन्य जीव और जंतु जीव आबादी की ओर आ जाते हैं। अजगर बस्तियों के आसपास दिखने की घटनाएं भी आम बात है। वहीं, दूसरी ओर बारिश के चलते जहरीले जानवरों का भी खतरा बना रहता है।
विज्ञापन