{"_id":"67ab3dbf6b7eed7e480e98c1","slug":"udaipur-mp-joshi-raised-the-demand-for-railway-doubling-and-vande-bharat-train-in-lok-sabha-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur News: लोकसभा शून्यकाल में ट्रेन पर चर्चा, सांसद जोशी ने उठाई रेलवे दोहरीकरण और वंदे भारत ट्रेन की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur News: लोकसभा शून्यकाल में ट्रेन पर चर्चा, सांसद जोशी ने उठाई रेलवे दोहरीकरण और वंदे भारत ट्रेन की मांग
Tue, 11 Feb 2025 05:38 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 11 Feb 2025 05:38 PM IST
सार
सांसद ने मेवाड़ से सूरत के लिए वंदे भारत ट्रेन चलाने की मांग भी रखी, जिससे इस औद्योगिक और पर्यटन क्षेत्र को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में रेलवे में ऐतिहासिक विकास कार्य हुए हैं और इस दोहरीकरण से क्षेत्र में नई विकास संभावनाएं खुलेंगी।
विज्ञापन
सांसद सीपी जोशी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी. जोशी ने लोकसभा में शून्यकाल के दौरान सभा की कार्रवाई में भाग लेते हुए अपने संसदीय क्षेत्र में रेलवे से संबधी विषयों को लेकर उदयपुर-कोटा वाया चन्देरिया दोहरीकरण और मेवाड़ से अहमदाबाद सूरत वंदे भारत ट्रेन चलाए जाने का विषय सदन में रखा।
विज्ञापन
सांसद जोशी ने सदन में बताया कि वर्ष 2014 के बाद से केंद्र में मोदी की सरकार बनने के बाद रेलवे के क्षेत्र में रेलवे क्रांति के माध्यम से ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। संसदीय क्षेत्र में भी रेलवे में दोहरीकरण, नवीन रेल लाइन, विद्युतिकरण, आमान परिवर्तन के कार्य हुए हैं। चित्तौड़गढ़ एक प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र होने के साथ साथ पर्यटन में भी एक महत्वपूर्ण क्षेत्र हैं।
विज्ञापन
यहं पर सीमेंट एवं खनिज हब भी है। यहं पर माल गाड़ियों के साथ-साथ यात्री ट्रेनों का भी भारी दबाव बना रहता है। इस कारण से केन्द्र सरकार के द्वारा चित्तौड़गढ़ से नीमच होते हुए रतलाम तक दोहरीकरण का कार्य किया जा रहा है। अजमेर से चित्तौड़गढ़ के लिये भी दोहरीकरण का कार्य स्वीकृत कर लिया गया है एवं प्रगतिरत है।
विज्ञापन
अब उदयपुर से चन्देरिया होते हुए कोटा तक रेलमार्ग का दोहरीकरण होना है। यह मार्ग यदि स्वीकृत हो जाता है तो उस क्षेत्र में विकास के लिए भी नए आयाम खुलेंगे तथा विभिन्न स्टेशनों पर क्रॉसिंग के लिए यात्री और मालगाड़ियों के इंतजार में व्यय होने वाला समय भी बच सकेगा। इसके साथ ही यहां से नवीन ट्रेनों का संचालन भी आसानी से किया जा सकेगा। इसके साथ ही क्षेत्र की आवश्यकता को देखते हुए मेवाड़ से सूरत के लिए वाया अहमदाबाद होते हुए वन्देभारत ट्रेन को चलाए जाने की आवश्यकता को भी बताया जिसका लाभ इस क्षेत्र को मिल पाएगा।