फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Udaipur: Man arrested for threatening to teach MP Manna Lal a lesson like Kangana

Udaipur: सांसद मन्ना लाल को कंगना जैसा सबक सिखाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, बोला- मजाक था, इमोजी लगाई थी

Fri, 14 Jun 2024 03:28 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 14 Jun 2024 03:28 PM IST
सार

कांतिलाल ने कहा कि उसने मजाक में धमकी पोस्ट कर दी थी। आईओ को बताया कि उसने पोस्ट के साथ लाफिंग ईमोजी भी लगाई थी।

विज्ञापन
Udaipur: Man arrested for threatening to teach MP Manna Lal a lesson like Kangana
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवनिर्वाचित सांसद डॉ. मन्ना लाल रावत को अभिनेत्री कंगना रनौत की तरह सबक सिखाने की धमकी देने वाला सिरफिरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्त को सलूम्बर जिला के धरियावद कस्बे में दबिश देकर गिरफ्तार किया। शहर की गोवर्धन विलास पुलिस ने सांसद को सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए धमकी देने के आरोपी कांति लाल भगोरा को बीती रात हिरासत में लिया। आरोपी धरियावद तहसील के चारपोटिया गांव का निवासी है। 

विज्ञापन


आरोपी कांति लाल भगोरा धरियावद विधायक सावर चंद मीणा का समर्थक बताया गया है। सावर चंद बाप पार्टी के टिकट पर विधायक बने। पकड़े जाने के बाद कांतिलाल ने पुलिस की पूछताछ में कबूल किया कि सांसद मन्ना लाल रावत को कंगना रनौत की तरह सबक सिखाने की धमकी उसी ने दी थी। उसने ये भी बताया कि उसका किसी विध्वंसकारी संगठन से संबंध नहीं है। 
विज्ञापन


आरोपी कांतिलाल ने पुलिस के आईओ से माफी मांगी और खेद प्रकट किया। उसने सुर बदलते हुए कहा कि उसने मजाक में धमकी पोस्ट कर दी थी। कांतिलाल ने आईओ को बताया कि  उसने पोस्ट के साथ लाफिंग ईमोजी भी लगाई थी।गोवर्धन विलास पुलिस ने आरोपी कांति लाल को गुरुवार को अदालत में पेश कर रिमांड आदेश प्राप्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed