फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Udaipur: Kataria's rude behavior, he pushed away the old man who had come to welcome Vasundhara

Udaipur : कटारिया के रूखे व्यवहार से भाजपाई अवाक, वसुंधरा का स्वागत करने पहुंचे बुजुर्ग को धक्का देकर उतारा

Sun, 23 Jun 2024 10:32 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 23 Jun 2024 10:32 PM IST
सार

भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी और संस्थापक सदस्य सुंदर सिंह भंडारी  की स्मृति में आयोजित व्याख्यानमाला के दौरान मंच आएआरएसएस के एक बुजुर्ग को राज्य के पूर्व गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने धक्के देकर नीचे उतार दिया। वे वहां मौजूद वसुंधरा राजे को हार पहनाने जा रहे थे। 

विज्ञापन
Udaipur: Kataria's rude behavior, he pushed away the old man who had come to welcome Vasundhara
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामाप्रसाद मुखर्जी और संस्थापक सदस्य सुंदर सिंह भंडारी की स्मृति में व्याख्यानमाला के साथ ही विभूतियों के सम्मान समारोह के आयोजन में रंग में भंग पड़ गया, जब मंच पर मौजूद मुख्य अतिथि असम के राज्यपाल व राज्य के पूर्व गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को हार पहनाने आए आरएसएस के एक बुजुर्ग कार्यकर्ता को धक्के देकर नीचे उतार दिया। समारोह स्थल सुखाड़िया रंगमंच में मौजूद करीब दो हजार दर्शक और मंच पर वसुंधरा राजे समेत वहां बैठे अन्य अतिथि कटारिया के इस बर्ताव से अवाक रह गए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार विशिष्टजनों के स्वागत के बीच आरएसएस के बुजुर्ग कार्यकर्ता विजयराज सुहालका एक हाथ में छड़ी और दूसरे हाथ में फूलमाला थामे मंच पर चढ़ गए। उन्हें पुलिस या किसी भी सिक्योरिटी पर्सन या समारोह के आयोजकों ने मंच पर जाने से नहीं रोका। सुहालका पूर्व सीएम को हार पहनाने के लिए बढ़े ही थे कि असम के राज्यपाल और राज्य के पूर्व गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने खुद मुख्य अतिथि के आसन से खड़े होकर विजय राज सुहालका को तीन-चार बार धक्के देकर फटकारते हुए मंच उतार दिया।
विज्ञापन


वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों और पुलिस ने सुहालका को मंच से उतरने के लिए उनकी मदद की। कटारिया के इस बर्ताव ने सुखाड़िया रंगमंच पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं। इनमें सबसे अहम य है कि मंच पर बेरोकटोक चढ़-उतर कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं से कटारिया को कोई दिक्कत नहीं हुई तो विजय राज सुहालका पर भड़कने की वजह क्या थी?  मंच पर मौजूद लोगों में से किसी भी जिम्मेदार व्यक्ति से कहकर सुहालका को सम्मानपूर्वक नीचे जाने के लिए कहा जा सकता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकांश श्रोताओं का कहना था कि कटारिया सामान्य मूड में नहीं थे। उन्होंने सुंदर सिंह भंडारी चेरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारी कुंती लाल जैन के मंच संचालन में कमियां निकालकर सार्वजनिक रूप से उन्हें फटकार लगा दी थी।


कार्यक्रम की मुख्य वक्ता वसुंधरा राजे ने अपने संबोधन में कहा कि अब राजनीतिक मूल्य धराशायी हो गए हैं। रातोंरात सत्ता पाने की भूख बढ़ गई है। हमने जिन लोगों को उंगली पकड़कर राजनीति की डगर पर चलना सिखाया था, आज वे उसी उंगली को काट रहे हैं। करीब 40 मिनट के भाषण में वसुंधरा ने राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री मोहनलाल सुखाड़िया, भैरो सिंह शेखावत की कार्यशैली का जिक्र किया, मगर अपनी ही पार्टी के वर्तमान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का नाम उन्होंने नहीं लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed