{"_id":"6867a1560274b1d9120c0770","slug":"udaipur-dotasara-and-tikaram-julie-lash-out-at-bjp-government-say-ministers-busy-looting-instead-of-serving-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur News: भाजपा सरकार पर जमकर बरसे डोटासरा और टीकाराम जूली, कहा- माल लूटने में लगे हैं मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur News: भाजपा सरकार पर जमकर बरसे डोटासरा और टीकाराम जूली, कहा- माल लूटने में लगे हैं मंत्री
Fri, 04 Jul 2025 03:09 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 04 Jul 2025 03:09 PM IST
सार
कांग्रेस कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली उदयपुर पहुंचे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। दोनों नेता कांग्रेस कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में भाग लेने के लिए उदयपुर पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रदेश में सरकार नहीं, बल्कि सर्कस चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य के मंत्री जनता की सेवा के बजाय माल लूटने में लगे हैं और गरीबों की समस्याओं पर सरकार का कोई ध्यान नहीं है। उन्होंने कहा कि आमजन महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है लेकिन सरकार संवेदनहीन बनी हुई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Bikaner Crime: फिल्मी अंदाज में गाड़ी रोककर युवक पर जानलेवा हमला, सरेराह गुंडागर्दी की जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
वहीं पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने भी निकाय चुनावों में हो रही देरी को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह संविधान का उल्लंघन और लोकतंत्र का अपमान है। डोटासरा ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अब जनता के बीच जाकर सरकार की नाकामियों को उजागर करना होगा। डोटासरा ने अशोक गहलोत के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के खिलाफ षड्यंत्र वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें ज्यादा अनुभव नहीं है पर उन्हें लगता है कि सरकार अपने पूरे कार्यकाल तक चलेगी।
डबोक एयरपोर्ट से दोनों नेता डूंगरपुर रवाना हो गए, जहां गांधी मैदान में होने वाले कांग्रेस संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद आज दोपहर में उदयपुर के सुखाड़िया रंगमंच पर भी एक कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, टीकाराम जूली, गोविंद डोटासरा कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करेंगे।