फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Udaipur Crime News Russian Woman Harassed in City Palace Husband Reaction Know Inside Story

Udaipur: सिटी पैलेस में रशियन महिला से छेड़छाड़, पति के सामने ही मनचले ने किया इशारा, कहे अश्लील शब्द

Fri, 10 Jan 2025 07:01 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 10 Jan 2025 07:01 PM IST
सार

उदयपुर के सिटी पैलेस में घूमने आई रशियन विवाहिता पर एक युवक ने अश्लील टिप्पणी की, जिससे महिला के भारतीय पति और युवक के बीच विवाद हो गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

विज्ञापन
Udaipur Crime News Russian Woman Harassed in City Palace Husband Reaction Know Inside Story
छेड़छाड़ का आरोपी युवक और रशियन महिला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उदयपुर के सिटी पैलेस में घूमने आई रशियन विवाहिता पर एक मनचले युवक ने अश्लील फब्ती कस दी। इसके बाद मनचले युवक और रूसी महिला के भारतीय पति के बीच विवाद हो गया। महिला का पति मिथिलेश बेकपेकर एक भारतीय यूट्यूबर है। घटना के बाद मिथिलेश ने अपने कैमरे में ही विवाद का वीडियो शूट कर लिया। इसके बाद मिथिलेश ने पुलिस को घटना से अवगत कराया। हालांकि पुलिस ने इस मामले में क्या कार्रवाई की इस बारे में कुछ पता नहीं चला है। घटना के बाद विवाद का वीडियो भी वायरल हो गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले एक रशियन महिला और अपने पति मिथिलेश बेकपेकर के साथ उदयपुर के सिटी पैलेस में घूमने के लिए आए थे। इसी दौरान वहां पर एक अन्य युवक रशियन महिला को देखकर अश्लील शब्दों का प्रयोग किया। ये बात मिथिलेश ने सुन ली और मनचले युवक से भिड़ गया। मिथिलेश ने आपत्ति की और सिटी पैलेस परिसर में ही दोनों के बीच विवाद हो गया। घटना के बाद विवाद का वीडियो भी वायरल हो गया है।
विज्ञापन


भारतीय पति ने की पुलिस में शिकायत
रशियन महिला के पति मिथिलेश ने उनकी पत्नी के साथ हुई हरकत की शिकायत तत्काल पुलिस को की। हालांकि इस मामले में पुलिस ने कोई जानकार नहीं दी है। मामले में केस दर्ज हुआ है या नहीं इस बारे में भी पुलिस की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर यूट्यूबर ने डाला वीडियो
पत्नी से अभद्रता के बाद मिथिलेश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर किया। मिथिलेश ने घटना का जिक्र करते हुए बताया कि वे एक ट्रैवल ब्लॉगर है। 6 दिन पहले वो अपनी पत्नी के साथ उदयपुर के सिटी पैलेस घूमने गया था। इस दौरान वो अपनी पत्नी का वीडियो शूट कर रहा था। तभी वहां मौजूद एक युवक ने पत्नी की ओर इशारा करते हुए भद्दा कमेंट किया। जिस पर उसने अपत्ति जताते हुए मामले की शिकायत जिम्मेदारों से की है।


सिटी पैलेस प्रबंधन ने भी पल्ला झाड़ा
रशियन महिला के साथ हुई हरकत को लेकर सिटी पैलेस प्रबंधन ने भी पल्ला झाड़ लिया है। सिटी पैलेस प्रबंधन का कहना है कि इस विवाद से सिटी पैलेस प्रबंधन का कोई लेना-देना नहीं है। यह उनका निजी विवाद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed