{"_id":"64133fe3b3315ce9120c9cb7","slug":"udaipur-crime-accused-of-cheating-on-the-pretext-of-providing-girls-through-website-arrested-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur Crime: वेबसाइट के जरिए लड़कियां उपलब्ध कराने का झांसा देकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur Crime: वेबसाइट के जरिए लड़कियां उपलब्ध कराने का झांसा देकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Thu, 16 Mar 2023 09:42 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 16 Mar 2023 09:42 PM IST
सार
राजस्थान के उदयपुर जिले में ठगी का मामला सामने आया है। यहां पर वेबसाइट के जरिए लड़कियां उपलब्ध करवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उदयपुर में झल्लारा थाना पुलिस ने वेबसाइट के जरिए एस्कॉर्ट सर्विस उपलब्ध कराने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले आरोपी भावेश पुत्र वालजी निवासी खेरावाड़ा को गिरफ्तार किया है। एसपी विकास शर्मा ने बताया, साइबर संबंधित अपराधों की रोकथाम के लिए एसपी मुकेश सांखला व सीओ सलूम्बर सुधा पालावत के सुपर विजन में अभियान चलाया हुआ है।
विज्ञापन
आसूचना व साइबर सेल के तकनीकी सहयोग से स्कॉक्का (SKOKKA) वेबसाइट के माध्यम से लड़कियां उपलब्ध कराने का झांसा देकर ठगी करने का मामला सामने आया। साइबर सेल के सहयोग से थाना झल्लारा पुलिस द्वारा आरोपी भावेश को गिरफ्तार किया गया। आरोपी अपने मोबाइल से वेबसाइट पर लड़कियों की फोटो पोस्ट कर एस्कॉर्ट सर्विस उपलब्ध कराने का झांसा देकर ठगता है। धोखे में आकर कई लोग सौदेबाजी कर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर देते हैं।
विज्ञापन
फर्जी खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर करवाने के बाद आरोपी अपने खाते में ट्रांसफर कर लेता है। विज्ञापन में जिन लड़कियों की फोटो उपलब्ध कराई जाती है, वह असल में उपलब्ध नहीं होती। केवल फोटो का झांसा देकर ग्राहकों को फंसाकर ठगी करता है। ठगे जाने पर भी ग्राहक बदनामी के डर से रिपोर्ट दर्ज करवाने में कतराते हैं।
विज्ञापन