फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Udaipur: Calling Akbar great is an insult to Maharana Pratap, Dilawar said in the honor ceremony of Bhamashahs

Rajasthan News: अकबर को महान बताना महाराणा प्रताप का अपमान, भामाशाहों के सम्मान समारोह में बोले मदन दिलावर

Sun, 01 Sep 2024 10:25 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर/ जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर/ जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 01 Sep 2024 10:25 PM IST
सार

राजस्थान में सत्ता परिवर्तन के साथ सरकारी स्कूलों के सिलेबस के बदलने की रिवायत हो चुकी है। शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने रविवार को बयान दिया कि कि अब कभी भी अकबर को महान बताकर स्कूल में नहीं पढ़ाया जाएगा। वर्षों तक अकबर ने देश को लूटने का काम किया, अकबर को महान बताने वाले अब आगे नहीं आ पाएंगे।

विज्ञापन
Udaipur: Calling Akbar great is an insult to Maharana Pratap, Dilawar said in the honor ceremony of Bhamashahs
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुछ महीने पहले आदिवासियों का डीएनए टेस्ट कराने की बात कहकर विवादों में आए राजस्थान के शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने रविवार को उदयपुर में पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि अकबर की तुलना महाराणा प्रताप से करना और अकबर को महान बताना मेवाड़ की आन-बान-शान के प्रतीक महाराणा प्रताप का अपमान है। 

विज्ञापन


उन्होंने उदयपुर सुखाड़िया विश्वविद्यालय में आयोजित भामाशाह सम्मान समारोह में कहा कि अब कभी भी अकबर को महान बताकर स्कूलों में नहीं पढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्षों तक अकबर ने देश को लूटने का काम किया है। अकबर को महान बताने वाले अब आगे नहीं आ पाएंगे। दिलावर ने कहा कि महाराणा प्रताप ने मेवाड़ की आन-बान और शान के लिए सर्वोच्च न्योछावर कर दिया, लेकिन कभी भी महाराणा प्रताप को महान नहीं बताया, यह निंदनीय है।  उन्होंने कहा कि शिक्षा देना सबसे बड़ा धर्म है। सभी भामाशाह देवतुल्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed