{"_id":"67b1a9ca78d3e2e6e50b3482","slug":"udaipur-cabinet-minister-babulal-kharadi-s-son-hit-by-uncontrolled-car-ribs-injured-condition-normal-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur: कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी के बेटे को बेकाबू कार ने टक्कर मारी, पसलियों में आई चोट, स्थिति सामान्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur: कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी के बेटे को बेकाबू कार ने टक्कर मारी, पसलियों में आई चोट, स्थिति सामान्य
Sun, 16 Feb 2025 03:18 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 16 Feb 2025 03:18 PM IST
सार
कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी के बेटे की कार बकरी को बचाने के प्रयास में गड्ढे में गिर गई। हादसे में उसकी पसलियों में चोट आई, जिसके बाद उसे एमबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी के छोटे बेटे प्रद्युम्न खराड़ी का आज सुबह उदयपुर में एक्सीडेंट हो गया। हादसे में उसकी पसलियों में चोट आई, जिसके बाद उसे उदयपुर के एमबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक फिलहाल उसकी हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बकरी को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा
घायल प्रद्युम्न ने बताया कि रविवार सुबह वह अपनी कार लेकर घर से निकला था। घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर अचानक एक बकरी सड़क के बीच आ गई। उसे बचाने के प्रयास में कार संतुलन बिगड़ने से सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई। हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसे मुश्किल से बाहर निकाला और नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे एमबी अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
हादसे के बाद अफवाह फैली
रविवार सुबह हुए इस हादसे के बाद शहर में अफवाह फैल गई कि कैबिनेट मंत्री के बेटे का किसी दूसरी कार की टक्कर से एक्सीडेंट हुआ है। इस अफवाह के चलते एमबी अस्पताल में प्रद्युम्न को देखने के लिए मिलने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि बाद में घायल प्रद्युम्न ने खुद इस बात की पुष्टि की कि उसकी कार का किसी अन्य वाहन से टकराव नहीं हुआ था। उसने स्पष्ट किया कि वह खुद कार चला रहा था और बकरी को बचाने के प्रयास में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
फिलहाल प्रद्युम्न खतरे से बाहर है और उसकी हालत में सुधार हो रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।