{"_id":"67b1bbe01f9d3057580ee362","slug":"udaipur-boyfriend-murdered-her-after-pressurizing-for-marriage-body-remained-half-burnt-after-in-crematorium-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur: शादी के लिए दबाव बनाया तो बॉयफ्रेंड ने की हत्या, शव को श्मशान में जलाने की कोशिश, अधजली रह गई लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur: शादी के लिए दबाव बनाया तो बॉयफ्रेंड ने की हत्या, शव को श्मशान में जलाने की कोशिश, अधजली रह गई लाश
Sun, 16 Feb 2025 04:07 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 16 Feb 2025 04:07 PM IST
सार
जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के श्मशान में मिली युवती की अधजली लाश की गुत्थी सुलझ गई है। युवती को उसके ही प्रेमी ने जलाने की कोशिश की थी क्योंकि वह उस पर लगातार शादी के लिए दबाव बना रही थी।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उदयपुर के बड़गांव थाना क्षेत्र में अधजली हालत में मिली युवती की लाश के सनसनीखेज मामले का खुलासा हो गया है। सूत्रों के अनुसार युवती की हत्या उसी के प्रेमी ने की थी। हत्या के बाद आरोपी ने शव को श्मशान में ले जाकर जलाने की कोशिश की ताकि सबूत मिटाए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मृतका दिल्ली की रहने वाली थी और काफी समय से उदयपुर में रह रही थी। उसका एक स्थानीय युवक के साथ प्रेम संबंध था और वह युवक पर लगातार शादी के लिए दबाव बना रही थी। इसी बात से परेशान होकर आरोपी ने युवती की हत्या कर दी।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक युवक ने पहले युवती की हत्या की और फिर शव को कार में डालकर बड़गांव के श्मशान पहुंचा। वहां उसने शव पर पेट्रोल छिड़का और आग लगाने की कोशिश की। चूंकि श्मशान में लकड़ियां नहीं थीं, इसलिए आरोपी ने शव पर कपड़े डालकर जलाने का प्रयास किया।
इस घटना के बाद पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिससे अहम सुराग मिले हैं। हालांकि पुलिस ने अभी इस मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन जांच जारी है। शुरुआती जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग में हुई हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर सकती है।