{"_id":"66bf0bebc4f7abb72802e219","slug":"udaipur-10th-class-student-escaped-after-stabbing-his-classmate-condition-of-the-injured-student-is-critical-2024-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur : अपने सहपाठी को चाकू मारकर फरार हुआ दसवीं का छात्र, घायल छात्र की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur : अपने सहपाठी को चाकू मारकर फरार हुआ दसवीं का छात्र, घायल छात्र की हालत गंभीर
Fri, 16 Aug 2024 01:51 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 16 Aug 2024 01:51 PM IST
सार
शहर के सिटी क्षेत्र में दसवीं क्लास के एक छात्र पर उसी के स्कूल के एक अन्य छात्र ने चाकू से हमला कर दिया। घायल छात्र को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सूरजपोल स्थित स्कूल में मामूली कहासूनी के बाद दसवीं में पढ़ने वाले छात्र ने अपने सहपाठी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दूसरी ओर हमलावार वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सूरजपोल थाना क्षेत्र के भाटियानी चौहटा स्थित आर्य समाज स्कूल के बाहर छात्रों में आपसी कहासुनी के बाद चाकूबाजी हो गई, जिसमें छात्र देवराज गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावर छात्र का नाम अयान बताया जा रहा है। घायल और हमलावार दोनों ही दसवीं कक्षा के छात्र हैं और आर्य समाज स्कूल में ही पढ़ते हैं। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दोनों छात्रों में बहस हो गई, जिस पर आरोपी छात्र ने देवराज पर चाकू से हमला कर दिया और स्कूल से फरार हो गया।
विज्ञापन
चाकूबाजी की सूचना पर सूरजपोल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल पुलिस फरार छात्र की तलाश में जुटी हुई है। वहीं चाकूबाजी में घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां वह जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रहा है।
विज्ञापन