{"_id":"67b063099cc96eb04d01151b","slug":"three-innocent-children-burnt-in-fire-in-pai-village-of-udaipur-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur News: पाई गांव में आग से झुलसे तीन मासूम, अस्पताल में कराया गया भर्ती; मौके पर पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur News: पाई गांव में आग से झुलसे तीन मासूम, अस्पताल में कराया गया भर्ती; मौके पर पहुंची पुलिस
Sat, 15 Feb 2025 03:18 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 15 Feb 2025 03:18 PM IST
सार
उदयपुर जिले के समीप स्थित पाई गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। निचला फला इलाके में सूखे चारे के ढेर में खेल रहे तीन मासूम बच्चे आग की चपेट में आ गए, जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन
आग की घटना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उदयपुर जिले के समीप स्थित पाई गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। निचला फला इलाके में सूखे चारे के ढेर में खेल रहे तीन मासूम बच्चे आग की चपेट में आ गए, जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खेल-खेल में किसी ने माचिस जलाकर चारे में आग लगा दी। अचानक भड़की आग के चलते तीनों बच्चे वहां से निकल नहीं पाए और गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को बुलाया और बच्चों को एमबी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में चिंता और भय का माहौल है। प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। ग्रामीणों से अपील की जा रही है कि बच्चों को आग और ज्वलनशील पदार्थों से दूर रखें ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
विज्ञापन