फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Shekhawat said there will be investment of Rs 13 thousand crore in Prime Minister Vishwakarma Yojana

Udaipur: प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना लॉचिंग कार्यक्रम; शेखावत बोले- पांच साल में होगा 13 हजार करोड़ का निवेश

Sun, 17 Sep 2023 06:03 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 17 Sep 2023 06:03 PM IST
सार

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लॉचिंग कार्यक्रम में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि शिल्पकार और कारीगरों में देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई देने की क्षमता है।

विज्ञापन
Shekhawat said there will be investment of Rs 13 thousand crore in Prime Minister Vishwakarma Yojana
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उदयपुर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि पीढ़ीगत काम करने वाले हस्तशिल्पियों, कामगारों की कला और हुनर में भारत की अर्थव्यवस्था के उन्नयन की क्षमता है। जरूरत इनके कौशल को निखारने और उन्हें आगे बढ़ाने की है। इसके लिए प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना शुरू की गई है। इस योजना में आगामी पांच साल में तेरह हजार करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। इसके लिए देश की 18 कलाओं को चिन्हित किया गया है। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर रविवार को यह योजना पूरे देश में लॉन्च की गई। उदयपुर में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय जलशक्ति मंत्री शेखावत ने कहा कि प्राचीन काल में भारतीय संस्कृति और सभ्यता में हस्तशिपियों, स्थाप्त्यकर्मियों, लोहकारों और धातुकर्मियों का अद्भुत योगदान था। पीढ़ी दर पीढ़ी इस तरह की कलाओं से जुड़े हुए लोग अपने कामों में प्रवीणता प्राप्त करते थे। हमारे शिल्पकर्मियों ने ऐसी नायाब नमूने प्रस्तुत किए, जिस पर पूरा विश्व आज भी चकित दृष्टि से देखता है। काल के प्रवाह में कलाएं खोती गईं, लेकिन अब भारतीय हस्तशिल्प की पहचान पूरे विश्वभर में बनने लगी है। उसकी मांग बढ़ने लगी है। ऐसी परिस्थिति में हम एक बार फिर अपनी हस्तशिल्प कर्मियों के जीवन में उन्नति लाने के लिए हम उनका हाथ पकड़कर उन्हें खड़ा करें तो वे न केवल भारत की अर्थव्यवस्था को नया आयाम दें, अपितु भारत की पहचान एक बार फिर से विश्व में पुन: स्थापित करने में मददगार हो सकते हैं।
विज्ञापन


शेखावत ने कहा कि भारत आज वैश्विक परिदृश्य में नई पहचान बना रहा है। इस पहचान को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री ने हमें एक मंत्र और दिया, वन डिस्ट्रिक, वन प्रोडक्ट। आज देश के अनेक हिस्सों में इस योजना के तहत उस जिले में लोगों की दक्षता को आगे बढ़ाकर रोजगार के नए कामों का सृजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश भर की 18 विधाओं को चिन्हित 
उन्होंने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की जानकारी दी कि इस योजना में देश भर की 18 विधाओं को चिन्हित किया है। इसमें 13 हजार करोड़ रुपये का निवेश आगामी पांच वर्षों में किया जाएगा। कारीगरों और शिल्पगारों को केवल पांच प्रतिशत के ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। इससे उन्हें कच्चा माल खरीदने और उसके वितरण में सहायता मिलेगी। इस योजना में उन्हें नई तकनीक से जोड़ने के लिए उन्हें प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें मानदेय दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद उसके व्यवसाय को चलाने के लिए टूलकिट खरीदने के लिए पन्द्रह हजार रुपये का संबल दिया जाएगा। इस योजना से उनके पीढ़ीगत काम को सरंक्षण मिलेगा। 


स्वनिधि योजना का भी लाभ मिलेगा
शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2047 तक देश को विकसित बनाने का संकल्प लिया है। सामान्य मानवी के जीवन में परिवर्तन लाने के लिए कई योजनाएं प्रारंभ की। इसी प्रकार की एक योजना केंद्र सरकार ने कोरोनाकाल में स्ट्रीट वेंडरों के लिए शुरू की थी। स्वनिधि नामक इस योजना से देश के लाखों स्ट्रीटवेंडरों को अपने व्यापार को आगे बढ़ाने में मदद मिली। केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों का आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना और स्वनिधि योजना में अधिक से अधिक कारीगारों को जोड़ें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed