फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Salumber Bypoll: Rebellion in BJP; contender Narendra Meena called meeting, became emotional among supporters

Salumber Bypoll: BJP में बगावत के तेवर; दावेदार नरेंद्र मीणा ने बुलाई बैठक, फिर समर्थकों के बीच फूट-फूट कर रोए

Sun, 20 Oct 2024 06:08 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सलूंबर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सलूंबर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 20 Oct 2024 06:08 PM IST
सार

Salumber Bypoll: भाजपा नेता नरेंद्र मीणा ने कहा कि मैंने पार्टी के लिए कठिन परिश्रम किया, लेकिन अब मुझे उपचुनाव में मौका नहीं दिया गया। उनकी इस बात से कार्यकर्ताओं में मायूसी छा गई और माहौल बेहद भावुक हो गया।

विज्ञापन
Salumber Bypoll: Rebellion in BJP; contender Narendra Meena called meeting, became emotional among supporters
समर्थकों के बीच भावुक हुए भाजपा नेता नरेंद्र मीणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अविभाजित उदयपुर जिले की सलूंबर सीट पर उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में बगावत के संकेत सामने आ रहे हैं। पार्टी के नेता नरेंद्र मीणा जिन्हें टिकट नहीं मिला, ने कार्यकर्ताओं के बीच एक बैठक बुलाई, जहां उनकी भावनाएं फूट पड़ीं और वह फूट-फूट कर रोने लगे। मीणा की नाराजगी इस बात को लेकर है कि उन्होंने पार्टी के लिए वर्षों तक मेहनत की, लेकिन उन्हें उपचुनाव में मौका नहीं दिया गया।

विज्ञापन

 
‘...पर उपचुनाव में मौका नहीं दिया गया’
मीणा द्वारा बुलाई गई बैठक में उनके समर्थकों की भीड़ जुटी थी। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि मैंने पार्टी के लिए कठिन परिश्रम किया, लेकिन अब मुझे उपचुनाव में मौका नहीं दिया गया। उनकी इस बात से कार्यकर्ताओं में मायूसी छा गई और माहौल बेहद भावुक हो गया। मीणा के समर्थकों ने उन्हें सांत्वना देने की कोशिश की और पार्टी के प्रति विश्वास बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन

 
पार्टी के अंदर खींचतान
सलूंबर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने दिवंगत विधायक अमृत लाल मीणा की पत्नी शांता देवी को प्रत्याशी बनाया है, जबकि नरेंद्र मीणा भी इस सीट पर प्रबल दावेदार थे। शांता देवी के चयन से मीणा और उनके समर्थकों में असंतोष बढ़ गया है। मीणा ने कहा कि वह पार्टी के प्रति वफादार रहेंगे, लेकिन टिकट न मिलने से वह गहरे आहत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ये रहेगी आगे की रणनीति
नरेंद्र मीणा ने कहा कि वह सोमवार को अपने कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करेंगे और इस बारे में निर्णय लेंगे कि वह चुनावी मैदान में उतरेंगे या नहीं। उनके बगावती तेवरों के मद्देनजर भाजपा के वरिष्ठ नेता उन्हें मनाने के लिए सक्रिय हो गए हैं, ताकि पार्टी की एकता बनी रहे।

 
लगातार तीन बार जीत हासिल की भाजपा ने
सलूंबर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा लगातार तीन बार से जीतती आ रही है। यहां से अमृत मीणा तीसरी बार विधायक बने थे, जिनका हाल ही में निधन हो गया। उनकी पत्नी शांता देवी को सहानुभूति का लाभ उठाते हुए प्रत्याशी बनाया गया है। भाजपा की यह रणनीति मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए है, लेकिन मीणा की नाराजगी पार्टी के लिए एक चुनौती बन सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed