{"_id":"67d99d57c8042900280d91f8","slug":"regional-forest-officer-and-forest-guard-arrested-taking-bribe-in-udaipur-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: उदयपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई, क्षेत्रीय वन अधिकारी और वन रक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: उदयपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई, क्षेत्रीय वन अधिकारी और वन रक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार
Tue, 18 Mar 2025 09:50 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 18 Mar 2025 09:50 PM IST
सार
रिश्वत की यह राशि वन संबंधित कार्य निपटाने के एवज में मांगी गई थी। गिरफ्तारी के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया और आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
हरे घेरे में रिश्वत लेने के आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उदयपुर में एसीबी (Anti-Corruption Bureau) की इंटेलिजेंस यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए क्षेत्रीय वन अधिकारी और एक वन रक्षक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई का नेतृत्व ACB उदयपुर इंटेलिजेंस यूनिट के अधिकारी डॉ. सोनू शेखावत ने किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- ट्रेन में आई पुलिसकर्मियों को नींद, हथकड़ी खोलकर भाग निकला कैदी, एसपी ने किया सस्पेंड
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय वन अधिकारी धीरेंद्र सिंह और वन रक्षक अब्दुल रऊफ, क्षेत्रीय वन अधिकारी रेंज उदयपुर पश्चिम के कार्यालय में चार लाख 61 हजार रुपये की रिश्वत ले रहे थे। एसीबी को सूचना मिली थी कि ये अधिकारी रिश्वत की मांग कर रहे हैं, जिसके बाद पूरी योजना बनाकर उन्हें रंगे हाथ पकड़ा गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- किरोड़ी लाल बोले- किसी हालत में फर्जी थानेदार नहीं लगने दूंगा, सरकार से ही क्यों न लड़ना पड़े
सूत्रों के अनुसार रिश्वत की यह राशि किसी वन संबंधित कार्य को निपटाने के एवज में मांगी गई थी। जैसे ही आरोपियों ने पैसे स्वीकार किए, वैसे ही ACB की टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।इस कार्रवाई के बाद उदयपुर वन विभाग में हड़कंप मच गया है। ACB के अधिकारियों ने बताया कि आगे की जांच जारी है और आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।