फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Rajasthan: VC responded to the message with abuses, angry students reached police station to register the case

Rajasthan : कुलपति ने गाली से दिया छात्रा के मैसेज का जवाब, गुस्साई छात्राएं मामला दर्ज कराने थाने पहुंचीं

Tue, 13 Aug 2024 03:29 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 13 Aug 2024 03:29 PM IST
सार

परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट होकर प्रदर्शन कर रही छात्राओं में यूनिवर्सिटी की कुलपति के एक मैसेज से आक्रोश उत्पन्न हो गया। कुलपति के आपत्तिजनक मैसेज को लेकर छात्रा ने प्रताप नगर थाने में मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन
Rajasthan: VC responded to the message with abuses, angry students reached police station to register the case
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उदयपुर की मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी में परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट होकर प्रदर्शन कर रही छात्राओं में उस समय आक्रोश व्याप्त हो गया, जब छात्राओं के एक मैसेज के जवाब में कुलपति प्रोफेसर सुनीता मिश्रा ने गाली लिखकर मैसेज भेजा। कुलपति मिश्रा ने जिस छात्रा को यह आपत्तिजनक मैसेज किया है, उसने प्रताप नगर थाने में मामला दर्ज करने के लिए परिवाद दिया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट होकर छात्र और छात्राएं यूनिवर्सिटी के कुलपति सचिवालय पर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी छात्राओं ने जब मंगलवार को कुलपति से मिलना चाहा तो उन्हें जानकारी मिली थी कुलपति प्रोफेसर मिश्रा राजभवन गई हुई हैं। इस पर छात्राओं ने उन्हें मोबाइल पर मैसेज कर उनकी सुनवाई करने की बात कही। छात्राओं और छात्र नेताओं का आरोप है कि कुलपति प्रो. सुनीता मिश्रा ने इस मैसेज के जवाब में छात्रा को गाली लिखकर जवाब दिया और देख लेने की धमकी भी दी।
विज्ञापन


कुलपति प्रोफेसर मिश्रा से आपत्तिजनक जवाब मिलने के बाद छात्राओं और छात्रों में आक्रोश व्याप्त हो गया। उन्होंने कुलपति सचिवालय के बाहर जमकर प्रदर्शन किया और कुलपति के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए प्रताप नगर थाना थाने पर पहुंचे, जहां कुलपति सुनीता मिश्रा के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए परिवाद दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुखड़िया यूनिवर्सिटी इकाई के एबीवीपी अध्यक्ष रौनक राज सिंह ने बताया कि छात्र-छात्राएं अपनी मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं और कुलपति से चर्चा करना उनका जायज अधिकार है, लेकिन छात्रा को आपत्तिजनक जवाब देकर कुलपति प्रोफेसर मिश्रा ने अपनी छात्र विरोधी मानसिकता का परिचय दिया है। पुलिस को कुलपति के खिलाफ ठोस कार्रवाई चाहिए और सरकार को भी इसे गंभीरता से लेना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed