फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News: Road accident in Udaipur trailer hit auto five killed and many injured

Rajasthan News: उदयपुर में ट्रेलर ने ऑटो को मारी टक्कर, पांच की मौत, कई घायल; इस वजह से हुआ दर्दनाक हादसा

Fri, 03 Jan 2025 03:11 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 03 Jan 2025 03:11 PM IST
सार

राजस्थान के उदयपुर में भीलवाड़ा हाईवे पर एक ट्रेलर ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, कई लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Rajasthan News: Road accident in Udaipur trailer hit auto five killed and many injured
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राजस्थान के उदयपुर के गोगुंदा में भीषण सड़क हादसा हो गया। भीलवाड़ा हाईवे पर एक ट्रेलर ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि ऑटों में सवार कई यात्री घायल हो गए। हादसा ट्रेलर के ब्रेक फेल होने के कारण होना बताया जा रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गोगुंदा पिंडवाड़ा हाईवे के करीब सालरिया गांव से एक टेंपो सांवरिया लेकर मालवा का चौराहे की तरफ जा रहा था। इस दौरान हाइवे पर एक ट्रेलर के ब्रेक फेल हो गए। जिससे चालक ने ट्रेलर पर नियंत्रण खो दिया और वह आगे चल रहे सवारियों से भरे टेंपो से टकरा गया। ट्रेलर के टेंपो की टक्कर से टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में टेंपो सवार चार महिलाओं समेत एक नाबालिग बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जिसके बाद घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, टेंपो में सवार लोग ज्यादातर लोग मजदूरी का काम करते हैं। वह सुबह गांव से मजदूरी करने के लिए टेंपो में सवार होकर निकले थे। रास्ते में ट्रेलर ने टेंपो को टक्कर मार दी। एसपी योगेश गोयल ने हादसे में पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।     
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने बताया क्यों हो रहे हादसे?
हादसे के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि जहां हादसा हुआ है वह ढलान वाला क्षेत्र है, जहां वाहन चालक डीजल बचाने के प्रयास में अपनी गाड़िया न्यूट्रल कर देते हैं। ऐसे में अचानक न्यूट्रल को कंट्रोल करने में समय लगता है, जिससे यहां ज्यादातर हादसे होते हैं। एसपी योगेश गोयल ने कहा कि आरोपी ट्रेलर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की दी है। जांच के दौरान जो भी सामने आएगा उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed