{"_id":"675c045917c56d87f604e1dc","slug":"rajasthan-news-ani-arrested-maulana-in-udaipur-on-suspicion-of-terrorist-activity-2024-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: राजस्थान के मरदसे एनआईए के राडार पर, आतंकी साजिश के शक में मौलाना सलमान गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: राजस्थान के मरदसे एनआईए के राडार पर, आतंकी साजिश के शक में मौलाना सलमान गिरफ्तार
Fri, 13 Dec 2024 05:27 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 13 Dec 2024 05:27 PM IST
सार
राजस्थान के मरदसे भी अब एनआईए के राडार पर हैं। एनआईए को मौलाना के आतंकी साजिश में शामिल होने के इनपुट मिले थे। इसके तहत एनआईए टीम ने चितरी थाना क्षेत्र में गलियाकोट में मौलाना सलमान के घर पर छापेमारी मौलाना को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
एएनआई की कार्रवाई में मौलाना गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
डूंगरपुर जिले के गलियाकोट में मदरसे में पढ़ाने वाले एक मौलाना को एनआईए ने अपने निशाने पर ले लिया। जानकारी के अनुसार गुरुवार को एनआईए ने यहां एक मौलाना को अपनी हिरासत में लिया। इसके बाद एनआईए ने मौलाना से 7 घंटे तक पूछताछ की। मौलाना को छोड़ने के बाद एनआईए ने उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया। जानकारी के अनुसार गुजरात में हिम्मतनगर के निवासी मौलाना सलमान पुत्र अब्दुल जलील गलियाकोट में मदरसे में बच्चों को पढ़ाते हैं। एनआईए ने देश के कुछ अन्य मदरसों में भी छापेमारी की है जिसमें बड़े पैमाने पर विदेशी फंडिंग का संदेह जाताया जा रहा है।
विज्ञापन
एनएआई की टीम मौलाना का मोबाइल भी अपने साथ ले गई है। एसपी मोनिका सेन ने बताया कि एनआईए की टीम गुरुवार तड़के करीब 4 बजे डूंगरपुर के चितरी थाना क्षेत्र में गलियाकोट में आई थी। यहां मौलाना सलमान के घर पहुंची और छापेमारी की गई. इस दौरान मौलाना से पूछताछ शुरू की गई। इसके बाद मौलाना को चितरी थाने ले जाया गया। एनआईए के 6 अधिकारियों की टीम ने करीब 7 घंटे तक मौलाना से पूछताछ की. जानकारी यह भी सामने आ रही है कि आतंकी साजिश और फंडिंग को लेकर भी मौलाना से पूछताछ की गई है। इसी तरह की कार्रवाई एनआइए की तरफ से देश के कुछ अन्य राज्यों में भी की जा रही है। इसमें मदरसों में ऑनलाइन के नाम पर विदेशी छात्रों को पढ़ाने के मामले भी सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
देशभर में छापेमारी
एनआईए असम के ग्वालपाड़ा, महाराष्ट्र के औरंगाबाद, मुंबई और अमरावती, उत्तर प्रदेश के झांसी, बरेली, देवबंद और सहारनपुर, बिहार के सीतामढ़ी, पश्चिम बंगाल के हुगली, जम्मू-कश्मीर के बारामूला, रियासी, बड़गाम और अनंतनाग, राजस्थान के डूंगरपुर और गुजरात के मेहसाणा सहित 19 स्थानों पर यह छापे मारे हैं। यह कार्रवाई आतंकी साजिश में जुडे़ संदिग्ध लोगों के यहां पर की गई है।
विज्ञापन