{"_id":"66ed11331a5748ebca0e5843","slug":"rajasthan-knife-incident-in-udaipur-police-resorted-to-lathi-charge-to-chase-away-the-angry-people-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: उदयपुर में देर रात फिर चाकूबाजी की घटना, आक्रोशित लोगों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: उदयपुर में देर रात फिर चाकूबाजी की घटना, आक्रोशित लोगों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज
Fri, 20 Sep 2024 11:37 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 20 Sep 2024 11:37 AM IST
सार
उदयपुर में हुई चाकूबाजी की घटना के बाद घायल युवक के परिजनों और समाज के लोगों ने अस्पताल के बाहर हंगामा कर दिया। माहौल गरमाते देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर लोगों की भीड़ को खदेड़ दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने किया लाठीचार्ज।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उदयपुर में सूरजपोल थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार देर रात हुई चाकूबाजी के बाद माहौल गरमा हो गया। बाइक से कट मारने की बात पर हुए विवाद के बाद एक युवक ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। इससे नाराज घायल युवक के परिजनों और समाज के लोगों ने अस्पताल के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। घटना रात करीब 10 बजे की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार चेतन सिंह पंवार निवासी रावजी का हाटा बाइक से गुलाबबाग शेर वाली फाटक की ओर जा रहा था। इसी दौरान हेलावाड़ी निवासी शोएब तेज गति से बाइक चलाते हुए चेतन के सामने से कट मारकर निकल गया। इसी बात पर दोनों में बहस शुरू हो गई, गुस्से में चेतन ने शोएब पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू शोएब के कंधे में फंस गया, जिसके बाद चेतन मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
राहगीरों ने घायल युवक को एमबी हॉस्पिटल पहुंचाया। इसके बाद शोएब के परिजन और समाज के लोग अस्पताल में जमा हो गए, जहां उन्होंने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। माहौल गरमाते देख पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए लाठीचार्ज कर लोगों को खदेड़ दिया।
विज्ञापन