फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Rajasthan: Chief Minister launched new schemes at the state level women's conference in Udaipur

Rajasthan News: उदयपुर में राज्य स्तरीय सम्मेलन, सीएम ने महिलाओं को दिया योजनाओं का तोहफा, लॉन्च की नई योजनाएं

Sat, 14 Dec 2024 03:50 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 14 Dec 2024 03:50 PM IST
सार

उदयपुर के गांधी ग्राउंड में भाजपा सरकार के एक साल पूरे होने के उपलक्ष में शुक्रवार को राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाओं का शुभारंभ किया गया।

विज्ञापन
Rajasthan: Chief Minister launched new schemes at the state level women's conference in Udaipur
छात्राओं को स्कूटी वितरित करते सीएम भजनलाल शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उदयपुर के गांधी ग्राउंड में राजस्थान की भाजपा सरकार के एक साल पूरे होने के उपलक्ष में राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इस मौके पर सामूहिक नृत्य और जीवंत नाटक की प्रस्तुति दी। वहीं, जनजाति एक्स क्षेत्र की ओर से गैर नृत्य का धमाकेदार प्रस्तुतीकरण किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 1.30 बजे गांधी ग्राउंड पहुंचे, यहां उनका जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया। 

विज्ञापन


विज्ञापन


इसके बाद गांधी ग्राउंड पहुंचे और विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए महिलाओं से मुलाकात कर उनको आगे बढ़ने का हौसला जाग्रत किया। इस मौके पर आंगनबाड़ी केंद्र में दूध वितरण हेतु मुख्यमंत्री अमृत योजना, प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पांच-पांच आंगनबाड़ी केंद्र, प्रत्येक ब्लॉक में एक आंगनबाड़ी को आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र बनाने, 45 लाख स्वयं सहायता समूह के लिए राजसखी पोर्टल और 10 हजार इलेक्ट्रिक कुकिंग सिस्टम का वितरण, आरएसआरटीसी का सुरक्षा कमांड सेंटर एवं बसों में पैनिक बटन, महिलाओं को 24 घंटे पुलिस सहायता के लिए एप, राज सखी राष्ट्रीय मेल सहित कई योजनाओं का शुभारंभ किया। साथ ही 13.42 लाख महिलाओं को रसोई गैस सिलेंडर के लिए 48 करोड़ रुपये के अलावा एक लाख नवीन लखपति दीदियों का सम्मान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, मंजू बाघमार राज्य मंत्री समाज कल्याण विभाग, जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, सलूंबर विधायक शांता देवी मीणा भी मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed