फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Rajasthan Approval to make forest areas of Udaipur and Rajsamand districts as tiger reserves

Rajasthan: मेवाड़ की धरा पर दहाड़ेंगे टाइगर, इन दो जिलों के वन क्षेत्रों को टाइगर रिजर्व बनाने की मंजूरी

Wed, 24 Apr 2024 03:31 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 24 Apr 2024 03:31 PM IST
सार

राजस्थान में उदयपुर और राजसमंद जिलों के वन क्षेत्रों को टाइगर रिजर्व बनाने की मंजूरी मिली है। टाइगर रिजर्व बनने से मेवाड़ में भी रोजगार का इजाफा होगा। 

विज्ञापन
Rajasthan Approval to make forest areas of Udaipur and Rajsamand districts as tiger reserves
टाइगर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वीरों की धरा मेवाड़ में अब टाइगर की दहाड़ आने वाले कुछ ही महीनों में सुनने को मिलेगी। रोमांचित करने वाली यह खुशखबरी यहां के पर्यटन विकास में मील का पत्थर साबित होगी। वहीं, मेवाड़ में भी रोजगार का इजाफा होगा।

विज्ञापन


खबर के मुताबिक, राजसमंद जिले के कुंभलगढ़ वन्य क्षेत्र को राष्ट्रीय बाघ संरक्षण परियोजना यानी नेशनल टाइगर कंजरवेशन प्रोजेक्ट की सैद्धांतिक स्वीकृति मिल गई है। यह राजस्थान का छठा बाघ संरक्षण क्षेत्र होगा। राज्य का प्रमुख बाघ संरक्षण क्षेत्र सवाई माधोपुर जिले के रणथंभौर में स्थित है, जिसमें 2022 की पशुगणना के अनुसार 120 से अधिक टाइगर हैं।
विज्ञापन


अलवर जिले में सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान दूसरे नंबर पर है। कोटा जिले में मुकुंदरा हिल्स और बूंदी का रामगढ़ विषधारी भी धीरे-धीरे टाइगर रिजर्व के लिए विकसित हो रहे हैं। धौलपुर-करौली वन क्षेत्र को भी स्वीकृति मिल चुकी है। अंतिम स्वीकृति मेवाड़ के कुंभलगढ़ वन क्षेत्र को दी गई। इसमें उदयपुर जिले का सायरा वन क्षेत्र शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सायरा रेंज की 13,218 हेक्टेयर वन भूमि में से 2,100 हेक्टेयर भूमि पर टाइगर रिजर्व का कार्य होगा। पर्यटन विकास के लिए निर्मित मेवाड़ कॉम्प्लेक्स में दिवेर, रावली टॉडगढ़, खामली घाट, गौरम घाट, फुलाद वन रेंज कुंभलगढ़ टाइगर रिजर्व प्रोजेक्ट में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed