{"_id":"6a46256d2d1d4f739c0bfa6a","slug":"protest-against-municipal-corporation-action-outside-the-vegetable-market-women-fruit-and-vegetable-vendors-refused-to-vacate-the-site-udaipur-news-c-1-1-noi1460-4458595-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur: सब्जी मार्केट के बाहर निगम की कार्रवाई का विरोध, फल-सब्जी विक्रेताओं ने जगह छोड़ने से किया इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur: सब्जी मार्केट के बाहर निगम की कार्रवाई का विरोध, फल-सब्जी विक्रेताओं ने जगह छोड़ने से किया इनकार
Thu, 02 Jul 2026 04:55 PM IST
उदयपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: उदयपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 04:55 PM IST
सार
उदयपुर के मुखर्जी चौक स्थित सब्जी मार्केट के बाहर अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम टीम का महिला फल-सब्जी विक्रेताओं ने विरोध किया। पार्किंग के लिए दुकानों को मंडी में शिफ्ट करने की योजना के खिलाफ महिलाओं ने रोज़गार प्रभावित होने की आशंका जताई।
विज्ञापन
सब्जी मार्केट के बाहर निगम की कार्रवाई का विरोध, फल-सब्जी विक्रेता महिलाओं ने जगह छोड़ने से किय
विस्तार
उदयपुर के मुखर्जी चौक स्थित सब्जी मार्केट के बाहर सोमवार सुबह उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब नगर निगम की टीम पुलिस जाब्ते के साथ अस्थायी फल-सब्जी की दुकानों को हटाने पहुंची। कार्रवाई का महिला विक्रेताओं ने जमकर विरोध किया और दुकानें हटाने से साफ इनकार कर दिया।
विज्ञापन
निगम अधिकारियों ने महिलाओं को मंडी परिसर के भीतर स्थानांतरित होने की समझाइश दी, लेकिन उनका कहना है कि वे पिछले लगभग 40 वर्षों से इसी स्थान पर अपना व्यवसाय कर रही हैं। यहां से हटाए जाने पर उनकी आजीविका प्रभावित होगी। महिलाओं का आरोप है कि पार्किंग व्यवस्था के नाम पर 35 से अधिक गरीब महिला विक्रेताओं को रोज़गार से वंचित किया जा रहा है।
विज्ञापन
पढ़ें: अब जले शवों की पहचान के लिए DNA रिपोर्ट का इंतजार, अस्पताल में टकटकी लगाए बैठे परिजन; आंखें नम
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष फतेह सिंह राठौड़ और पूर्व पार्षद नजमा मेवाफरोश मौके पर पहुंचे। दोनों ने महिला विक्रेताओं के समर्थन में निगम की कार्रवाई का विरोध किया। स्थिति को देखते हुए डीएसपी के नेतृत्व में सूरजपोल और धानमंडी थाना पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया गया।
इस दौरान नगर निगम की टीम ने सड़क किनारे रखे पत्थरों और अन्य सामान को हटाकर ट्रैक्टर में भरवाया। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि मुख्य सड़क पर लगने वाला यह अस्थायी बाजार लंबे समय से यातायात और सुरक्षा की दृष्टि से समस्या बना हुआ है। इसी कारण अतिक्रमण हटाकर सभी विक्रेताओं को व्यवस्थित रूप से मंडी परिसर के भीतर स्थानांतरित किया जा रहा है, ताकि क्षेत्र की यातायात व्यवस्था सुचारु हो सके। फिलहाल निगम और महिला विक्रेताओं के बीच समझाइश का दौर जारी है। पुलिस की मौजूदगी में पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर रखी जा रही है।