फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur: Accused Paraded for Forcibly Executing Land Agreement and Extortion, Suspended Constable Absconding

Udaipur News: जमीन का जबरन एग्रीमेंट कराकर वसूली करने वाले आरोपी की परेड निकाली, निलंबित कांस्टेबल अब भी फरार

Thu, 17 Apr 2025 09:51 AM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Thu, 17 Apr 2025 09:51 AM IST
सार

घर के बाहर से जबरन उठाकर जमीन का एग्रीमेंट करके अवैध वसूली करने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले इसी मामले में दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, अन्य की तलाश जारी है।

विज्ञापन
Udaipur: Accused Paraded for Forcibly Executing Land Agreement and Extortion, Suspended Constable Absconding
पुलिस ने निकाली आरोपी की परेड - फोटो : credit

विस्तार

उदयपुर के सुखेर थाना क्षेत्र में जबरदस्ती जमीन का एग्रीमेंट कराकर 35 लाख 50 हजार रुपए की अवैध वसूली के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने बताया कि नाई थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर दिलीपनाथ व उसके साथियों ने मिलकर सुनियोजित षड्यंत्र के तहत पीड़ित को जबरन उसके घर के बाहर से उठाकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसे बडगांव तहसील कार्यालय ले जाकर जमीन का एग्रीमेंट करवाया और लगातार पीड़ित को धमकाते हुए 35.50 लाख रुपए ऐंठ लिए।
विज्ञापन


इस मामले मे सुखेर थाने में दिलीपनाथ सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था, जिसकी जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल स्वरूप मेवाड़ा के निर्देशन में डिप्टी सूर्यवीर सिंह राठौड़ को सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अम्बामाता थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर नरेश पालीवाल को गिरफ्तार किया है। इससे पहले इसी प्रकरण में सुखेर थाना के हिस्ट्रीशीटर नरेश वैष्णव को भी गिरफ्तार किया जा चुका है, जो फिलहाल न्यायिक अभिरक्षा में है। मामले में मुख्य आरोपी दिलीपनाथ सहित कई अन्य नामजद आरोपी वीरेंद्र सिंह (निलंबित पुलिस कांस्टेबल), गजेंद्र चौधरी, देवेंद्र उर्फ डेविड, शंकर सिंह, पीटू कलाल, नारायण दास और अन्य साथियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed