फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Four accused arrested for thrashing a widow naked in Udaipur

Rajasthan: उदयपुर में विधवा को नग्न कर पीटा, चिल्लाता रहा बेटा लेकिन नहीं आया तरस, चार गिरफ्तार

Mon, 03 Jul 2023 04:34 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 03 Jul 2023 04:34 PM IST
सार

Udaipur News: उदयपुर में कुछ महिलाओं और पुरुषों ने मिलकर एक विधवा के कपड़े फाड़े और उसे नग्न कर उसकी पिटाई की। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Four accused arrested for thrashing a widow naked in Udaipur
मामले में गिरफ्तार आरोपी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उदयपुर में महिला को निर्वस्त्र कर उसके साथ बेरहमी से मारपीट करने के संबंध में सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो पर संज्ञान लेते हुए जिला पुलिस ने घटना की मुख्य अभियुक्ता और उसके दो भाइयों और भाभी को गिरफ्तार किया है। मामला उदयपुर जिले के बेकरिया थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


शुक्रवार को थाना पुलिस को सूचना तंत्र और नायब तहसीलदार से जानकारी मिली कि गुरुवार को देवला कस्बे में एक महिला को निर्वस्त्र कर अन्य महिलाओं द्वारा बेरहमी से मारपीट की गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। घटना के संबंध में किसी ने भी रिपोर्ट बेकरिया थाने पर दर्ज नहीं कराई थी। घटना को खुद संज्ञान में लेकर एसपी भुवन भूषण द्वारा एसएचओ मुकेश कुमार को निर्देशित किया गया, जिन्होंने वायरल वीडियो में दिख रही पीड़िता के बारे में जानकारी हासिल कर उसके घर पहुंच काउंसलिंग कर रिपोर्ट प्राप्त की।
विज्ञापन


उसके आईपीसी और आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। एसएचओ मुकेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने अभियुक्तों की तलाश शुरू की। आरोपी पाली जिले के रहने वाले थे। इस पर टीम पाली में पहुंची। देर रात बारिश ज्यादा होने से शनिवार को तलाश शुरू की गई। थाना नाना इलाके में जंगल मे छुपे घटना की मुख्य अभियुक्ता, उसकी भाभी और दो भाइयों को स्थानीय पुलिस के सहयोग से डिटेन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी भुवन भूषण ने बताया कि घटना की गंभीरता को देख जिला कलेक्टर के साथ वे खुद पीड़िता के घर पहुंचे, जिसे तुरन्त मेडिकल सहायता उपलब्ध कराई गई। अन्य सहायता के लिए पीड़िता को उदयपुर लाया गया है। पुलिस-प्रशासन हर संभव सहायता पीड़िता को उपलब्ध करवा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed