फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Mewar Festival: A Grand Celebration of Gangaur and Rich Folk Traditions

Udaipur News: मेवाड़ महोत्सव में गणगौर सवारी का भव्य स्वागत, दिखा लोक संस्कृति का अनूठा संगम

Mon, 31 Mar 2025 10:09 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Mon, 31 Mar 2025 10:09 PM IST
सार

उदयपुर में गणगौर पर्व पर हर गली और चौक में उत्सवी माहौल देखने को मिला। पारंपरिक वाद्य यंत्रों, ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजों की गूंज से पूरा शहर संगीतमय हो गया।

विज्ञापन
Mewar Festival: A Grand Celebration of Gangaur and Rich Folk Traditions
गणगौर घाट पर सजी धजी गणगौर

विस्तार

झीलों की नगरी उदयपुर में जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग के तत्वावधान में तीन दिवसीय मेवाड़ महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया गया। इस आयोजन में पारंपरिक लोक संस्कृति और परंपराओं का अनूठा संगम देखने को मिला। गणगौर पर्व की सवारी घंटाघर से गणगौर घाट तक निकाली गई, जिसमें विभिन्न समाजों के लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लिया। झीलों के किनारे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने समा बांध दिया। इस मौके पर संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, पर्यटन विभाग की संयुक्त निदेशक सुमिता सरोच सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन


शाही गणगौर सवारी बनी आकर्षण का केंद्र
गणगौर घाट पर निकली शाही गणगौर सवारी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। पिछोला झील की लहरों के संग बंसी घाट से गणगौर घाट तक निकली यह सवारी राजसी ठाठ-बाट और मधुर संगीत के बीच सभी को मंत्रमुग्ध कर रही थी। इससे इसे कैमरों में कैद करने की होड़ भी मची रही।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: MP के CM का फर्जी लेटर हेड लेकर रणथंभौर घूमने पहुंचा शख्स, मुफ्त की सफारी के लालच में पहुंचा हवालात
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में उत्सव जैसा माहौल
उदयपुर में गणगौर पर्व पर हर गली और चौक में उत्सवी माहौल देखने को मिला। पारंपरिक वाद्य यंत्रों, ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजों की गूंज से पूरा शहर संगीतमय हो गया। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में ईशर-गणगौर की सुंदर प्रतिमाओं को सिर पर धारण कर शोभायात्रा निकाली, जिसने सभी का मन मोह लिया।

लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बंटोरी तालियां
गणगौर घाट पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में लोक कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। लोकगीतों और नृत्यों की इस सांस्कृतिक संध्या में बड़ी संख्या में शहरवासियों ने भाग लिया, तालियां बजाकर लोगों ने कलाकारों की सराहना की। वहीं, आतिशबाजी ने भी माहौल को और रोमांचक बना दिया।


ये भी पढ़ें: भाजपा अपने दामाद को पकड़ेगी क्या? जानिए सांसद हनुमान बेनीवाल ने किसके लिए कही यह बात

गोगुंदा में गणगौर मेले का शुभारंभ
मेवाड़ महोत्सव के तहत गोगुंदा में भी तीन दिवसीय गणगौर मेले का शुभारंभ भी हुआ है। कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। इस दौरान जिला प्रमुख ममता कुंवर पंवार, उप जिला प्रमुख पुष्कर तेली, विधायक प्रतापलाल गमेती सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।  

सांस्कृतिक संध्या में झलका लोक संस्कृति का रंग
गणगौर मेले में झूले, खानपान की दुकानें और पारंपरिक हाट बाजार आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। सांस्कृतिक संध्या में रूपलाल कैथोड़ी एंड पार्टी द्वारा कैथोड़ी नृत्य, भुरदास एंड पार्टी द्वारा तेरहताली नृत्य तथा ममता कुमारी एंड पार्टी द्वारा भवई नृत्य की प्रस्तुतियां दी गईं।  

गणगौर घाट पर सजी धजी गणगौर

 

गणगौर घाट पर सजी धजी गणगौर

 

गणगौर घाट पर सजी धजी गणगौर

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed