{"_id":"640a9226a1621077f402f707","slug":"five-accused-of-murderous-attack-arrested-in-udaipur-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur: फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के पांच आरोपी गिरफ्तार, रंजिश में बाइक सवारों पर चलाई थी गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur: फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के पांच आरोपी गिरफ्तार, रंजिश में बाइक सवारों पर चलाई थी गोलियां
Fri, 10 Mar 2023 07:46 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 10 Mar 2023 07:46 AM IST
सार
मावली थाना अंतर्गत वाडा भील बस्ती में होलिका दहन के दिन रंजिश के चलते बाइक का पीछा कर कार सवारों ने तीन युवकों पर फायरिंग की थी। हादसे में एक युवक के सीने के पार हो गई थी गोली। अस्पताल में चल रहा इलाज।
विज्ञापन
पांच आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मावली थाना अंतर्गत वाडा भील बस्ती में होलिका दहन के दिन फायरिंग कर एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर देने के मामले में थाना पुलिस ने 48 घंटे के अंदर आरोपी मांगीलाल उर्फ योगेश, ताराशंकर उर्फ राजू, अनिल कुमार उर्फ बाबूलाल निवासी मीणों का खेड़ा स्वरूपपूरा, देवीलाल निवासी हालेला रठाना एवं सुरेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू निवासी मरतड़ी थाना मावली जिला उदयपुर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
एसपी विकास शर्मा ने बताया कि घटना के बारे में छह मार्च को बडियार निवासी तरुण गुर्जर ने थाना मावली पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया कि दोपहर वह अपने भाई कन्हैया लाल और साथी जमनालाल के साथ बाइक पर कपड़े खरीदने वल्लभनगर जा रहा था। मावली कोर्ट चौराहे से एक बिना नंबरी एसेंट कार ने उनका पीछा किया। शंका होने पर उन्होंने अपनी बाइक खेमपुर रोड की तरफ घुमाई तो कार भी उनके पीछे आने लगी।
विज्ञापन
खेमपुर से वाड़ा भील बस्ती की तरफ जाने पर आगे रोड बनने से रास्ता ब्लॉक था। उन्होंने वहां बाइक रोकी तो कार सवार मांगीलाल ने कार ओवरटेक कर पिस्टल से फायर किया। गोली जमुनालाल के सीने में दाएं तरफ आगे से पीछे निकल गई। किसी तरह उन्होंने खेतों में भागकर अपनी जान बचाई। जमुना लाल का उदयपुर हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
घटना के बाद एसपी विकास शर्मा ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एएसपी मुकेश सांखला व सीओ कैलाश कुंवर के सुपरविजन एवं थाना अधिकारी राव अजय सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की। टीम ने संभावित स्थानों पर दबिश दी। लगातार तलाश कर 48 घंटे के अंदर इन पांच आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार किया। इन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।
रंजिश में की गई फायरिंग
पूछताछ में सामने आया कि पिछले साल चामुंडा माता मेले में मांगीलाल जाट, देवीलाल गायरी और परिवादी तरुण, कन्हैयालाल और मोटी खेड़ी थाना घासा निवासी रतन गुर्जर के बीच आपस में पार्किंग की बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इस मामले में रतन सिंह की रिपोर्ट पर मांगीलाल और देवीलाल के खिलाफ चालान हुआ था। इसी बात की रंजिश के चलते मांगी लाल व उसके साथियों ने मिलकर इन पर होलिका दहन के रोज पिस्टल से जानलेवा हमला कर किया गया।