फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   CM lays foundation stone of Institute of Jainology and Prakrit Bhawan in Udaipur

Udaipur: सीएम ने इंस्टीट्यूट ऑफ जैनोलॉजी एंड प्राकृत भवन का शिलान्यास किया, बोले-सत्य-अहिंसा से ही कल्याण संभव

Mon, 22 May 2023 02:12 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 22 May 2023 02:12 PM IST
सार

गहलोत ने महोत्सव में कहा कि देश को भगवान महावीर के बताए संदेश को अपनाकर सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलने की आवश्यकता है। इसी से ही मानव कल्याण होगा।

विज्ञापन
CM lays foundation stone of Institute of Jainology and Prakrit Bhawan in Udaipur
इंस्टीट्यूट ऑफ जैनोलॉजी एंड प्राकृत भवन का शिलान्यास - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

सीएम गहलोत ने उदयपुर में सुखाड़िया यूनिवर्सिटी में ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ जैनोलॉजी एंड प्राकृत भवन का शिलान्यास कर जैन मुनि आचार्य वर्द्धमान सागर महाराज का आशीर्वाद लिया। साथ ही हिरण मगरी सेक्टर 4 में नारायण सेवा संस्थान की ओर से आयोजित दिव्यांग कृत्रिम अंग माप और वितरण शिविर के उद्घाटन में शामिल हुए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोमवार को उदयपुर के हिरण मगरी सेक्टर 4 में नारायण सेवा संस्थान की ओर से आयोजित दिव्यांग कृत्रिम अंग माप और वितरण शिविर के उद्घाटन में शामिल हुए। दिव्यांगों से मिले और उनसे बातचीत की। गहलोत ने मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ जैनोलॉजी एंड प्राकृत भवन का शिलान्यास किया। उन्होंने पंचकल्याणक महोत्सव में आचार्य वर्द्धमान सागर महाराज का आशीर्वाद भी लिया। सीएम ने महोत्सव में कहा कि देश को भगवान महावीर के बताए संदेश को अपनाकर सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलने की आवश्यकता है। इसी से ही मानव कल्याण होगा।
विज्ञापन

 

CM lays foundation stone of Institute of Jainology and Prakrit Bhawan in Udaipur
दिव्यांग कृत्रिम अंग माप और वितरण शिविर में सीएम - फोटो : Amar Ujala Digital
मैं खुद भी सत्य-अहिंसा को अपनाते हुए राजनीति में प्रवेश कर आगे बढ़ा हूं
गहलोत ने कहा-राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भी महावीर जी के सिद्धान्तों को जीवन में उतारा और दुनिया को अहिंसा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मैं खुद भी सत्य-अहिंसा को अपनाते हुए राजनीति में प्रवेश कर आगे बढ़ा हूं।

महंगाई राहत कैंपों में पांच करोड़ से ज़्यादा मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड आमजन सौंपे जा चुके
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के चहुमुंखी विकास के लिए हरसंभव कार्य कर रही है। विशेषज्ञों से गहन अध्ययन के बाद ही बजट में जनकल्याणकारी योजनाएं बनाई गईं। देश में बढ़ती महंगाई से प्रदेशवासियों को राहत दिलाने के लिए महंगाई राहत कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। इनमें 10 जनहितैषी योजनाओं के पांच करोड़ से अधिक मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड आमजन सौंपे जा चुके हैं। लाभ मिलना भी शुरू हो गया है।

राजस्थान सरकार ने सबसे पहले स्वास्थ्य का अधिकार कानून पारित किया
गहलोत ने कहा कि निरोगी राजस्थान की संकल्पना को साकार करने के लिए देश में राजस्थान सरकार ने सबसे पहले स्वास्थ्य का अधिकार कानून पारित किया। इसमें हर व्यक्ति को बिना किसी व्यवधान चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 25 लाख रुपए तक का निःशुल्क इलाज भी मुहैया कराया जा रहा है।

भगवान महावीर और महात्मा गांधी के सर्वधर्म सम्भाव, सत्य और अहिंसा के सिद्धान्त प्रासंगिक
मुख्यमंत्री ने कहा कि जैन अध्यात्म-दर्शन के उद्भव और विकास का अध्ययन, शोध और ज्ञान की दृष्टि से यह भवन महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि आज देश में जो माहौल बना हुआ है, उसमें भगवान महावीर और महात्मा गांधी के सर्वधर्म समभाव, सत्य और अहिंसा के सिद्धांत सबसे अधिक प्रासंगिक हैं। देश-प्रदेश में शांति, सद्भाव और भाईचारा बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। युवा पीढ़ी मानवता के कल्याण के लिए काम करें।

समारोह में जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया, पीसीसी चीफ, पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री और विधायक गोविंद सिंह डोटासरा, विधायक फूल सिंह मीणा, प्रीति शक्तावत, दिनेश खोड़निया, पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के मुख्य अतिथि वर्द्धमान सागर महाराज और जैन महासभा के पदाधिकारी सहित जैन समाज के लोग उपस्थित रहे।

 

CM lays foundation stone of Institute of Jainology and Prakrit Bhawan in Udaipur
मुख्यमंत्री के चित्र की रंगोली - फोटो : Amar Ujala Digital
मुख्यमंत्री के चित्र की रंगोली बनाने वाली दिव्यांग जया महाजन को गहलोत ने स्कूटी देने की घोषणा की
गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में दिव्यांगों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। जयपुर में बाबा आम्टे दिव्यांग विश्वविद्यालय खोलने की बजट में घोषणा की गई है, जहां इन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त होगी। वे अपने भविष्य को संवार सकेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से दिव्यांगों को टैक्स में भी कई तरह की राहतें दी गईं हैं। उन्होंने नारायण सेवा संस्थान में दिव्यांगों से बातचीत करते हुए हौसला बढ़ाया। गहलोत ने समारोह में कहा कि संस्थान में दिव्यांगों द्वारा कई विधाएं सीखी जा रही हैं। यह उनके भविष्य के लिए उपयोगी साबित होंगी। कृत्रिम अंग लगने से उन्हें आगे बढ़ने की उम्मीदें मिली हैं।  

सीएम ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल में देश पोलियो मुक्त हो गया था। विभिन्न हादसों में अंग गंवा चुके लोगों को संस्थान ने सहारा दिया है। राज्य सरकार भी ऐसे संस्थानों और दिव्यांगों के कल्याण के लिए हमेशा तैयार है। मुख्यमंत्री ने उनके चित्र की रंगोली बनाने वाली दिव्यांग जया महाजन को राज्य सरकार की ओर से स्कूटी देने की घोषणा की। कार्यक्रम में पोलियो ग्रस्त जगदीश पटेल ने व्हील चेयर के माध्यम से 'धन्यवाद जननायक अशोक गहलोत, महंगाई से राहत दिलाई' राजस्थानी गीत पर नृत्य की प्रस्तुति भी दी। राजस्व मंत्री  रामलाल जाट, जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया, पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री और विधायक गोविंद सिंह डोटासरा, संस्थान के संस्थापक  कैलाश मानव सहित अन्य पदाधिकारी और दिव्यांगजन इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed