फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   CM interacted with talented students at Udaipur's Pt. Deendayal Auditorium

Udaipur: सीएम का विद्यार्थियों से संवाद, बोले- पांच साल में खुले 300 से ज्यादा कॉलेज, अब करियर बनाने का मौका

Thu, 04 May 2023 07:45 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 04 May 2023 07:45 AM IST
सार

विद्यार्थियों से संवाद में गहलोत ने कहा कि पिछले 70 सालों में राजस्थान में 250 कॉलेज खोले गए थे, जबकि राज्य सरकार ने पिछले पांच सालों में 300 से ज़्यादा कॉलेज खोलकर युवाओं को उच्च शिक्षा के अवसर मुहैया करवाएं हैं।

विज्ञापन
CM interacted with talented students at Udaipur's Pt. Deendayal Auditorium
सीएम ने किया विद्यार्थियों से संवाद - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार देर शाम उदयपुर नगर निगम के पं. दीनदयाल सभागार में प्रतिभावान जनजाति विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में विस्तार को लेकर संवेदनशील और प्रतिबद्ध है। पिछले 70 सालों में राजस्थान में 250 कॉलेज खोले गए थे, जबकि राज्य सरकार ने पिछले पांच सालों में 300 से ज़्यादा कॉलेज खोलकर युवाओं को उच्च शिक्षा के अवसर मुहैया करवाएं हैं। गहलोत ने आदिवासी क्षेत्र के स्टूडेंट्स को बताया कि अनुप्रति कोचिंग योजना में लाभार्थियों की संख्या 15 हजार से बढ़ाकर 30 हजार की गई है, जिससे ज़्यादा से ज़्यादा स्टूडेंट्स को अपना कॅरियर बनाने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन


बच्चों के आत्मविश्वास पर खुशी जाहिर की
संवाद के दौरान गहलोत ने बच्चों के आत्मविश्वास पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के तहत यहां कोचिंग ले रहे विद्यार्थियों के व्यक्तित्व में काफी सुधार हुआ है और उन्हें अपने जीवन में कुछ करने का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जनजातीय क्षेत्रीय विकास विभाग के माध्यम से 200 छात्राओं को नि:शुल्क नीट की कोचिंग कराई जा रही है, इसमें इजाफा किया जाएगा।
विज्ञापन


डूंगरपुर जिले के पुनावाड़ा के स्कूल को सीनियर सेकेंडरी में अपग्रेड करने की घोषणा
योजनाओं के लाभार्थी विद्यार्थियों ने राज्य सरकार की ओर से उन्हें दी जा रही सहायता के लिए आभार जताया और कहा कि मुख्यमंत्री के कारण वे अपने सपनों को साकार कर पा रहे हैं। इस दौरान छात्राओं की मांग पर गहलोत ने डूंगरपुर जिले के पुनावाड़ा के स्कूल को सीनियर सेकेंडरी में क्रमोन्नत करने की घोषणा की। इस मौके पर मुख्यमंत्री गहलोत ने श्रीनाथजी का प्रसाद ग्रहण कर सादगी पूर्वक अपना जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम में मौजूद छात्राओं ने भी गाना गाकर मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने महंगाई राहत कैंप का किया अवलोकन
इससे पहले गहलोत ने नगर निगम के सुखाड़िया रंगमंच पहुंचकर महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण किया। उन्होंने कैंप में दी जा रही सेवाओं के बारे में जानकारी लेकर दिशा-निर्देश प्रदान किए। इस मौके पर उन्होंने यूआईटी के माध्यम से प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत पट्टे भी वितरित किए। इस मौके पर पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास, श्रम सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली, विधायक नगराज मीणा, समाजसेवी गोपालकृष्ण शर्मा, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट, जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा सहित स्टूडेंट्स और आमजन मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed