{"_id":"67b744bb2a064e20a507611e","slug":"accident-while-returning-from-mahakumbh-udaipur-news-c-1-1-noi1392-2649202-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chittorgarh News: प्रयागराज से लौटते झांसी के पास हादसा, चित्तौड़ पुलिस के पूर्व ओएस का निधन, पत्नी गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chittorgarh News: प्रयागराज से लौटते झांसी के पास हादसा, चित्तौड़ पुलिस के पूर्व ओएस का निधन, पत्नी गंभीर घायल
Thu, 20 Feb 2025 10:21 PM IST
उदयपुर ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
Published by: उदयपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 10:21 PM IST
सार
महाकुंभ में स्नान कर चित्तौड़गढ़ लौट रहे परिवार का वाहन हादसे का शिकार हो गया। इसमें पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पूर्व ओएस मुरली मनोहर व्यास का निधन हो गया।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त वाहन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाकुंभ में स्नान कर चित्तौड़गढ़ लौट रहे परिवार का वाहन हादसे का शिकार हो गया। इसमें पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पूर्व ओएस मुरली मनोहर व्यास का निधन हो गया। जबकि उनकी पत्नी और पुत्र वधू को गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मुरली मनोहर व्यास अपने परिवार के साथ महाकुंभ स्नान करने गए थे। यहां से लौटते समय वे नेमीशारण्य पहुंचे और चित्तौड़गढ़ के लिए रवाना हुए। मार्ग में गुरुवार तड़के करीब चार बजे उनका वाहन हादसे का शिकार हो गया। इनके पुत्र ने बताया कि पीछे से एक बल्कर ने ओवरटेक किया और वह आगे चल रहा था। इसी दौरान अचानक ब्रेक लगाने से उनकी गाड़ी बल्कर में घुस गई।
विज्ञापन
इस हादसे में पुलिस विभाग के पूर्व ओएस मुरली मनोहर व्यास का निधन हो गया। वहां इनकी पत्नी और पुत्र वधू को गंभीर अवस्था में झांसी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उनका उपचार जारी है। पूर्व ओएस के निधन की जानकारी मिलने पर सेवानिवृत पुलिस कल्याण संस्थान के अध्यक्ष लाल सिंह भाटी ने दुख व्यक्त किया है। वहीं, पुलिसकर्मियों और विभागीय अधिकारियों ने परिजनाें को संबल प्रदान किया है।
विज्ञापन