फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   A woman died due to treatment by a quack doctor in Udaipur

Udaipur News: झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से महिला की मौत, गुस्साएं परिजनों ने क्लीनिक पर किया हमला

Sat, 22 Jun 2024 03:51 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 22 Jun 2024 03:51 PM IST
सार

Udaipur News: उदयपुर जिले के कोटड़ा क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से एक महिला की मौत के मामले आक्रोशित परिजनों ने डॉक्टर के क्लीनिक पर हमला बोल दिया और डॉक्टर नहीं मिला तो किराये पर चलने वाले क्लीनिक के मकान मालिक के घर पर भी तोड़फोड़ कर दी। 
 

विज्ञापन
A woman died due to treatment by a quack doctor in Udaipur
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिकरणी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर झोलाछाप के गलत इंजेक्शन लगाने से हुई महिला की मौत पर गुस्साए लोगों ने शुक्रवार देर शाम हथियारों, पत्थरों से लैस होकर आए लोगों ने झोलाछाप के क्लीनिक पर हमला बोल दिया। वहां पर डॉक्टर के नहीं मिलने पर मकान मालिक के घर में हमला कर दिया, जिसमें तीन परिजन घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वहां पर स्थिति को देखकर सुरक्षा के प्रबंध बढ़ाए।

विज्ञापन

 

मांडवा थाना क्षेत्र के देबरी खेजरी (छापरिया) निवासी सिरमी (56) पत्नी हमरिया बुंबरिया की तबीयत खराब होने पर परिजन बिकरणी में एक झोलाछाप के क्लीनिक पर उपचार के लिए लेकर लाए थे। झोलाछाप ने बिना जांच किए इंजेक्शन लगा दिया, जिससे महिला की तबियत बिगड़ गई।

विज्ञापन

 

परिजन महिला को तुरंत सीमावर्ती गुजरात के पोशीना के लिए लेकर रवाना हुए, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया और परिजनों का गुस्सा बढ़ गया। इधर, महिला की मौत की सूचना मिलते ही झोलाछाप डॉक्टर क्लीनिक से फरार हो गया और वहां पर महिला के परिजन पहुंचे और जहां क्लीनिक चलता था, उसके मकान मालिक के घर पर हमला बोल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


कुल्हाड़ी व पत्थर के हमले से बिकरणी निवासी सिराज पुत्र हैदर खान, साहिल पुत्र रसूल खान व रुकसाना पत्नी रसूल खान घायल हो गए। लोगों की भीड़ ने मकान पर भी पत्थर बरसाए। इन सभी घायलों को अस्पताल ले गए। सूचना पर मांडवा पुलिस जाब्ते के साथ बिकरणी पहुंची। पुलिस के पहुंचने पर भीड़ वहां से भाग निकली। बिकरणी में एहतियात के तौर पर पुलिस जाब्ता रातभर तैनात रहा। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed