फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur-Ahmedabad Railway Line Blast case Three Accused Arrested

Rajasthan: उदयपुर रेलवे ब्रिज ब्लास्ट मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, सामने आई घटना के पीछे की वजह

Fri, 18 Nov 2022 01:14 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 18 Nov 2022 01:14 PM IST
सार

राजस्थान पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी की जमीन रेलवे ट्रैक और पुल बनाने के लिए अधिग्रहित हुई थी। जिसका उसे मुआवजा नहीं मिला था। इसे लेकर वह नाराज था।

विज्ञापन
Udaipur-Ahmedabad Railway Line Blast case Three Accused Arrested
उदयपुर रेलवे ब्रिज ब्लास्ट मामले की जांच करने पहुंची थी पुलिस की टीम। - फोटो : Social Media

विस्तार

उदयपुर रेलवे ब्रिज ब्लास्ट मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी का नाम धूलचंद मीणा बताया जा रहा है। पुलिस ने उसे ओढ़ा रेलवे ट्रैक के पास मौजूद एक गांव से पकड़ा है। राजस्थान पुलिस की शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी मीणा की जमीन रेलवे ट्रैक और पुल बनाने के लिए अधिग्रहित हुई थी। जिसका उसे मुआवजा नहीं मिला था। इसी बात को लेकर वह नाराज था। जिसके चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया था। 
विज्ञापन


पहले घटना के बारे में जानिए 
उदयपुर से अहमदाबाद के बीच नई रेलवे लाइन बनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 अक्टूबर को इस लाइन का लोकार्पण किया था। बीते शनिवार को उदयपुर से 35 किलोमीटर दूर सलूम्बर मार्ग पर बने ओढ़ा रेलवे ब्रिज पर रात करीब 10 बजे धमाके की आवाज आई। इससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोग रेलवे ब्रिज पर पहुंचे तो पटरी कई जगह से टूटी हुई मिली। रेलवे लाइन पर बारूद मिला। पुल के नट-बोल्ट भी गायब मिले। ट्रैक पर लोहे की चादर भी उखड़ी मिली। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद रेलवे ने इस ट्रैक से गुजरने वाली सभी ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया। आतंकी घटना की आशंका को देखते हुए रविवार सुबह एटीएस की टीम भी पहुंची और मामले की जांच शुरू की। 
विज्ञापन


डूंगरपुर में नदी में मिले जिलेटिन की छड़ों से भरे बोरे
बीते बुधवार को उदयपुर से करीब 70 किमी दूर डूंगरपुर जिले के आसपुर में जिलेटिन से भरे 10 बोरे नदी के पास पड़े मिले थे। भबराना गांव में स्थित सोम नदी पर बने पुल के पास ग्रामीणों ने नदी में 10 बोरे पड़े देखे तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और नदी से बोरों को बाहर निकाला गया। जब उन्हें खोलकर देखा गया तो उसमें से भारी मात्रा में जिलेटिन की छड़ें बरामद की गईं। जिलेटिन के बोरों पर राजस्थान का पता लिखा हुआ था, लेकिन भीग जाने के कारण कुछ स्पष्ट नहीं था। यह जिलेटिन की छड़ें इतनी पावरफुल थी कि करीब 200 वर्ग फीट से अधिक क्षेत्र को बर्बाद कर सकती हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed