{"_id":"65843054cbe36a0a89087813","slug":"two-youths-riding-bike-died-after-being-hit-by-bolero-in-nagaur-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nagaur News: बोलेरो की चपेट में आए बाइक सवार दो युवकों की मौत, मजदूरी कर लौट रहे थे घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nagaur News: बोलेरो की चपेट में आए बाइक सवार दो युवकों की मौत, मजदूरी कर लौट रहे थे घर
Thu, 21 Dec 2023 06:02 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 21 Dec 2023 06:02 PM IST
सार
कुचेरा थानाधिकारी सूरजमल चौधरी ने बताया कि खजवाना बाईपास पर बोलेरो गाड़ी ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक मजदूरी कर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
हादसे में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई बाइक।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नागौर जिले के कुचेरा थाना इलाके के खजवाना बाईपास स्थित राम लक्ष्मण होटल के सामने एक बोलेरो गाड़ी ने मजदूरी कर घर लौट रहे बाइक सवारों को अपनी चेपेट में ले लिया। हादसे में दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को 108 एंबुलेंस की मदद से राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर दोनों शव मोर्चरी में रखवा दिए हैं।
विज्ञापन
कुचेरा थानाधिकारी सूरजमल चौधरी ने बताया कि बुधवार देर शाम खजवाना बाईपास स्थित राम लक्ष्मण होटल के सामने बोलेरो गाड़ी ने मजदूरी कर घर आ रहे बाइक सवारों को टक्कर मार दी थी। हादसे में कुचेरा निवासी श्रीपाल पुत्र देवाराम और सेवाराम पुत्र ओमप्रकाश बावरी को मौत हो गई थी। देर शाम शव मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दी गई। दोपहर में शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन