फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Two youths raped married woman in field in Churu

Rajasthan: हैवानियत ! चूरू में खेत में विवाहिता से दो युवकों ने किया दुष्कर्म, दांत से काटा प्राइवेट पार्ट

Sat, 17 Sep 2022 10:34 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 17 Sep 2022 10:34 AM IST
सार

पीड़िता ने बताया कि वह शाम को खेत में काम करने गई थी। वहीं दो आरोपी आए और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब शोर मचाने लगी तो पड़ोस के खेत के लोग जमा हो गए। इसी बीच आरोपी वहां से फरार हो गए।

विज्ञापन
Two youths raped married woman in field in Churu
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चूरू के सरदारशहर तहसील में एक 28 साल की विवाहिता से दो युवकों ने दुष्कर्म किया। आरोपियों की दरिंदगी यहीं नहीं रुकी। उन्होंने पीड़िता के प्राइवेट पार्ट दांत से काट डाले। पीड़िता ने शुक्रवार को पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। 

विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि मेरे पति ने आधी हिस्सेदारी में खेत काश्त कर रखा है और हम उसी खेत में रहते हैं। गुरुवार शाम को गांव का ही एक युवक और उसका एक अन्य दोस्त भी आया हुआ था। शाम के समय मैं खेत में अकेली थी। मेरा पति किसी गांव गया हुआ था। लगभग आठ बजे मैं खेत में बने हुए ट्यूबेल की तरफ खेत की देखरेख करने जा रही थी। उसी वक्त जीतू सिंह और उसका दोस्त आए और उसके दोस्त ने मुझे अकेला देखकर मौका पाकर मुझे पकड़ लिया और मेरे साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने मेरे शरीर के प्राइवेट पार्ट को दांतों से काट लिया और दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


पीड़िता का कहना है कि उसके चिल्लाने पर आरोपियों ने जातिसूचक शब्द कहे और गाली दी। शोर मचाने पर हमारे खेत में पड़ोसी लोग आ गए। उन लोगों को आता देखकर दोनों आरोपी मोटरसाइकिल लेकर वहां से भाग गए। विवाहिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed