Bikaner: रंग लगाने से मना करने पर विवाद, दो युवकों को चाकू से वार कर मौत के घाट उतारा
बीकानेर में रंग लगाने से मना करने पर दो युवकों को जान से हाथ धोना पड़ा। आरोपियों ने चाकू से इतना वार किया कि युवकों की आंतें बाहर निकल आईं थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मामला बीछवाल थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार बजरंग धोरा के पास रहने वाले श्यामलाल पुत्र तेजाराम लोहार और गिरधारी पुत्र मोहनराम लोहार को अज्ञात लोगों ने चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी। दोनों के शव शोभासर चौराहे के पास मिले थे। पुलिस को झगड़े की सूचना दी गई। बीछवाल थाना पुलिस मौके पर पहुंचने पर दोनों के शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। दोनों युवकों के परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।
बताया जा रहा है कि दोनों का रंग नहीं लगाने को लेकर कुछ युवकों से विवाद हो गया था। इसके बाद झगड़ा बढ़ता गया। दोनों पर कुछ लोगों ने चाकूओं से हमला बोल दिया। चाकुओं के ताबड़तोड़ वार से युवकों की आंते बाहर निकल आई। दोनों को मृत अवस्था में ही पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल, बीछवाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।