फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Two youths killed in Bikaner for refusing to apply color on Holi

Bikaner: रंग लगाने से मना करने पर विवाद, दो युवकों को चाकू से वार कर मौत के घाट उतारा

Sat, 19 Mar 2022 11:54 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 19 Mar 2022 11:54 AM IST
सार

बीकानेर में रंग लगाने से मना करने पर दो युवकों को जान से हाथ धोना पड़ा। आरोपियों ने चाकू से इतना वार किया कि युवकों की आंतें बाहर निकल आईं थी।

विज्ञापन
Two youths killed in Bikaner for refusing to apply color on Holi
बीकानेर में दो युवकों की हत्या - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

बीकानेर में होली पर रंग नहीं लगाने की बात में दो युवकों की जान चली गई। रंग लगाने से मना करने पर विवाद इतना बढ़ा कि दो युवकों की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। 
विज्ञापन


मामला बीछवाल थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार बजरंग धोरा के पास रहने वाले श्यामलाल पुत्र तेजाराम लोहार और गिरधारी पुत्र मोहनराम लोहार को अज्ञात लोगों ने चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी। दोनों के शव शोभासर चौराहे के पास  मिले थे। पुलिस को झगड़े की सूचना दी गई। बीछवाल थाना पुलिस मौके पर पहुंचने पर दोनों के शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। दोनों युवकों के परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दोनों का रंग नहीं लगाने को लेकर कुछ युवकों से विवाद हो गया था। इसके बाद झगड़ा बढ़ता गया। दोनों पर कुछ लोगों ने चाकूओं से हमला बोल दिया। चाकुओं के ताबड़तोड़ वार से युवकों की आंते बाहर निकल आई। दोनों को मृत अवस्था में ही पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल, बीछवाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed