फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Two sisters died due to drown in drain in a village of Tonk In the midst of torrential rains sisters went to field

Rajasthan: टोंक में नाले में बह गईं दो बहनें, एक ही चिता पर किया गया अंतिम संस्कार

Mon, 18 Jul 2022 08:15 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 18 Jul 2022 08:15 AM IST
सार

मूसलाधार बारिश के बीच बहनें खेत में निगरानी करने चली गईं। इसी दौरान लौटते समय दोनों नाले में बह गईं। उनकी बड़ी बहन ने लोगों को हादसे के बारे में बताया।

विज्ञापन
Two sisters died due to drown in drain in a village of Tonk In the midst of torrential rains sisters went to field
टोंक में दो बहनें डूबी - फोटो : Social Media

विस्तार

टोंक के छान पंचायत के अलीपुरा गांव में रविवार दर्दनाक हादसा हो गया। मूसलाधार बारिश में खेत पर गई तीन बहनों में दो नाले में बह गई। मौके पर मौजूद दो युवकों ने दोनों बहनों को बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अलीपुरा समेत आसपास के क्षेत्रों में दोपहर दो बजे के करीब डेढ़ घंटे मूसलाधार बारिश हुई। जिससे घरों में पानी भर गया। इसी बीच गांव के जगदीश गुर्जर की तीन पुत्रियां कृष्णा (18), कोमल (16) और अवंतिका (14) फसलों की निगरानी करने खेत चली गई। लौटने समय कोमल और अवंतिका दोनों बहनें नाले के बहाव में बहने लगी। बड़ी बहन कृष्णा ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। इस पर गांव के दो युवा दौड़ते हुए कृष्णा के साथ मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन


युवकों ने बीसलपुर माइनर के नाले में फंसी दोनों बहनों को निकाला। बहनों को डॉक्टरों के पास ले जाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद दोनों बहनों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed